अध्यात्म

Hindu Epic: चोरों ने समान चोरी करने के बाद जलाया रामचरित मानस और भगवद गीता

बलिया शहर के विवेकानंद कॉलोनी में रविवार रात एक अजीब सी चोरी की घटना हुई। जहाँ चोर एक घर के मन्दिर से सोने चाँदी और ताम्बे के बर्तन इक्कठे करके ले गए लेकिन अचम्भित करने वाली बात ये है की धार्मिक पुस्तक रामचरितमानस और भागवदगीता को आग लगा गए । जब सुबह मंदिर वाले कमरे से धुंवा निकलता दिखा तो पता चला की धार्मिक पुस्तके जल रही है। तभी पीड़ित परिवार ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार ये मामला तिखमपुर के विवेकानंद कॉलोनी में संजीव कुमार सिंह के घर का है। वह अपने परिवार के साथ रहते है। रविवार रात को चोर मैन गेट के सहारे छत पर चढ़ गए। उन्होंने सीढ़ी पर लगे गेट के ताले को तोड़ने की कोशिश की। जब ताला नहीं टूटा तो चोरो ने छत पर बने पूजा घर से चाँदी, ताम्बे के पूजा पात्र और चढ़ाये हुए रूपये उठा ले गए। लेकिन जाते-जाते वहां राखी धार्मिक पुष्तकों में आग लगा गए। जब सुबह घरवाले उठे तो उन्होंने देखा पूजा घर से धुआँ निकल रहा है। वहां जाकर देखा तो धार्मिक पुस्तके जल रही थी। घर के सदस्यों ने आग बुझाई फिर पुलिस को इसकी सुचना दी।

Related Articles

Back to top button