अध्यात्म

सावन में शिवलिंग पर चढ़ाये ये 6 चीजें, महादेव होंगे प्रसन्न

सावन के पावन माह की शुरुवात हो चुकी है। इस महीने को भगवान शिव और मां पार्वती की उपासना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। जो भी भक्त भगवान शिव की उपासना करता है उन सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है। कहा जाता है कि यह वह महीना है, जिसमें घोर तपस्या कर मां पार्वती ने महादेव को विवाह के लिए प्रसन्न किया था। इसलिए सावन के महीने में पूजा के साथ शिवलिंग पर ये 6 चीजें चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं

बेलपत्र

बेलपत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय हैं।माना जाता है कि मंदार पर्वत पर मां पार्वती का पसीने गिरने से बेलपत्र की उत्पत्ति हुई थी। इसी वजह से शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित किया जाता है। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

अक्षत

भोलेनाथ की पूजा में अक्षत का भी इस्तेमाल किया जाता है। भगवान को साबुत अक्षत चढ़ाने से व्यक्ति को जीवन में धन धान्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट भी मिट जाते हैं।

शमी का पत्ता

सावन में शिवलिंग पर जल अर्पित करने के साथ ही शमी के पत्ते जरूर अर्पित करें। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। क्योंकि शमी का पत्ता भगवान को बेहद पसंद है। शिवलिंग पर शमी का पत्त अर्पित करने से शनि के प्रकोप और साढ़े साती और ढैय्या के प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।

हरी मूंग की दाल

ज्योतिष में सावन महीने में​ शिव पूजा के साथ कम से कम मूंग की दाल के 108 दाने शिवलिंग पर चढ़ाने से मनोकामना पूर्ण होती है और भोलेनाथ भी प्रसन्न होते हैं।

काले तिल

शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना भी बहुत शुभ माना जाता हैं। इससे शनि की कू दृष्टी से छुटकारा मिलता है। भगवान शिव के साथ ही शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सारे बिगड़े काम बनते चले जाते हैं।

Related Articles

Back to top button