वजन घटाने और पेट की चर्बी को कम करने के लिए करें ये योग, लटकती तोंद हो जाएगी अंदर

आज के समय में हर कोई फिट एंड फाइन दिखना चाहता है। इसलिए एक हेल्दी लाइफस्टाइल और वजन को बढ़ने से रोकने के लिए योग और एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी है। वजन कम करने और कम वजन को बनाए रखने के लिए योग एक प्रभावी तरीका है। यह न केवल वजन और चर्बी को कम करने में मदद करता है बल्कि शरीर के लचीलेपन, ताकत और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर है। तो चलिए आपको ऐसे 5 योग आसनों के बारे में बताते हैं जिन्हें करने से आपका वजन आसानी से घट सकता हैं।
वृक्षासन
वृक्षासन संतुलन और पॉश्चर में सुधार के लिए बेस्ट योग है, यह एकाग्रता में भी सुधार करने में मदद करता है। यह पैर की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है और पॉश्चर में सुधार लाता है। यह आसन वजन घटाने को बढ़ावा देने में मदद करता है।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार करना पूरे शरीर के लिए लाभकारी होता है। इसमें 12 योग मुद्राओं का एक क्रम है जिससे शरीर की पूरी कसरत हो जाती है। यह मांसपेशियों को टोन करने, लचीलापन बढ़ाने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। सूर्य नमस्कार को रोज करने से कैलोरी बर्न करने और वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
नौकासन
नौकासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने और पेट की चर्बी जलाने के लिए एक अच्छा योग है। यह पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूत करने में मदद करता है और पॉश्चर में सुधार करता है। वजन कम करने के साथ ही यह योग समग्र फिटनेस में सुधार करने में मदद करता है।
त्रिकोणासन
त्रिकोणासन पैरों, कूल्हों और पेट की मांसपेशियों को फैलाता है और मजबूत करता है। यह पाचन और चयापचय में सहायता करता है। यह आसन पेट की चर्बी कोकम करने में मदद करता है। त्रिकोणासन करने से तेजी से वजन कम कर सकते हैं।
भुजंगासन
भुजंगासन एक बैकबेंड पोज है जिससे पीठ, कंधों और भुजाओं की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह पेट की मांसपेशियों को भी खींचता है और पाचन में सुधार करता है। इस आसन को रोज करने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। अगर मोटापे से परेशान है तो भुजंगासन करके आसानी से वजन को कम कर सकते हैं।
(Disclaimer: यह लेख में केवल आपको सामान्य जानकारी दी गयी है। इस पर अमल करने से पहले हमेशा अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)