अध्यात्म

Magh Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन आज, सुख-समृद्धि और शत्रु पर विजय के लिए करें ये उपाय

आज यानी 30 जनवरी 2023 को माघ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) का समापन हो रहा है। जिसकी शुरुआत 22 जनवरी को हुई थी। आज सोमवार को नवमी तिथि है। गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि (Navmi) बहुत खास मानी गई है। इस दिन देवी दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री का विधि-विधान से पूजा के साथ ही हवन किया जाता है। देवी मां को भोग में हलवा-पूरी और खीर का भोग लगाया जाता है। गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन सुख, धन, समृद्धि पाने के लिए भी बेहद खास माना जाता है।

हिंदू पंचांग के मुताबिक, गुप्त नवरात्रि के नवमी तिथि की शुरुआत 29 जनवरी 2023 को सुबह 09 बजकर 05 मिनट से हो रही है। अगले दिन 30 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि को देखते हुए 30 जनवरी को नवमी तिथि मनाई जाएगी।

गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि के उपाय (Secret Navratri Navami Tithi Remedies)
शत्रु पर विजय पाने के लिए (to conquer the enemy)
ज्योतिष के मुताबिक, गुप्त नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) की पूजा रात्रि में करने से दोगुना फल प्राप्त होता है। यदि आप शत्रु बाधा से परेशान हैं, तो रात्रि में एक लाल कागज में ‘ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:’ लिखकर अपनी मनोकामना कहकर कागज देवी सिद्धिदात्री के चरणों में अर्पित कर दें। उसके बाद अगले दिन इस कागज को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। हिंदू मान्यता है कि इससे दुश्मन पर विजय प्राप्त होती है।

दांपत्य जीवन से तनाव दूर करने के लिए (To remove stress from married life)
नवमी तिथि के दिन सुबह स्नान करने के बाद गणपति की पूजा करें। उसके बाद मां दुर्गा की तस्वीर के समक्ष दो मुखी घी दीपक लगाकर मां सिद्धिदात्री का स्मरण करें। फिर उन्हें कुमकुम, सिंदूर, लाल फूल, चढ़ाएं और फिर 108 बार ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम: मंत्र का जाप करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर होंगी।

संतान सुख और ग्रह बाधा के लिए (For child happiness and planetary hindrance)
गुप्त नवरात्रि में नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री को खीर का भोग लगाना चाहिए। इसके बाद नौ कन्याओं को खीर का प्रसाद बांटना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये उपाय वंश में वृद्धि करता है। साथ ही मां सिद्धिदात्री की कृपा से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति दिलाता है।

Related Articles

Back to top button