Breaking newsदेशन्यूज़राज्य

गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 200 फ़ीट है में जा गिरी बस

गुजरात के डांग जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नासिक-सूरत हाईवे पर सापूतारा घाट के पास 50 श्रद्धालुओं से भरी बस 200 फीट गहरी खाई मेंजा गिरी। हादसे में 700 लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल हुए हैं। वहीं लग्जरी प्राइवेट बस बुरी तरह टूट फूट गई है। हादसा आज 2 फरवरी दिन रविवार को अलसुबह करीब सवा 4 बजे हुआ।

कैसा हुआ हादसा?

हादसा बस से ड्राइवर का कंट्रोल छूटने के कारण हुआ। घायलों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। हादसे में 5 लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। इनमें 2 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। 2 घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पुलिस अधीक्षक SG पाटिल ने हादसे की पुष्टि की। साथ ही, पुलिस ने मौके पर आकर लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। शवों को कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे का शिकार हुए लोग मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोक नगर जिले के रहने वाले थे। बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से गुजरात के द्वारका शहर जा रही थी। इसमें सवार श्रद्धालु 23 दिसंबर 2024 से धार्मिक यात्रा पर निकले हुए थे। 4 बसों में सवार होकर लोग उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकले थे।

 

Related Articles

Back to top button