खेलन्यूज़

विनेश फोगाट के संन्यास लेने पर आया चाचा महावीर फोगाट का बयान, बोले मिलकर समझाएंगे

पेरिस ओलम्पिक 2024 में कुश्ती के फाइनल से अयोग्य घोषित होने के अगले दिन दिग्गज पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान कर दिया। विनेश ने अपनी मां के नाम गुरुवार को संदेश लिखते हुए कहा कि वह हार गईं। उनके इस फैसले पर उनके चाचा और कोच महावीर फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया दी कि वह विनेश के पेरिस से लौटने के बाद उन्हें अगले ओलम्पिक के लिए मनाएंगे।

विनेश ने किया संन्यास का एलान

पेरिस ओलम्पिक में मिली निराशा के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास का ऐलान गुरुवार सुबह ट्वीट कर किया। विनेश ने लिखा , “मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके हैं इससे ज़्यादा ताक़त नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024 आप सबकी हमेशा ऋणी रहूंगी माफ़ी।”

बताया जा रहा है कि विनेश फोगाट को कैटेगरी से 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण फाइनल से डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। बुधवार को महिलाओं की 50 किग्रा कुश्ती स्पर्धा के फाइनल से पहले फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया था। गुरुवार को महिला पहलवान ने संन्यास की घोषणा कर दी।

विनेश के फैसले पर उनके चाचा महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। इस बार ओलम्पिक स्वर्ण पदक पक्का था लेकिन वह अयोग्य घोषित कर दी गई। यह दुखद है और इसलिए उसने यह फैसला किया है। एक बार जब वह पेरिस से वापस आ जाएगी, तो हम अभी उसे समझाने की कोशिश करेंगे की क्या वह अगले ओलम्पिक में भाग लेने के लिए तैयार है।

Related Articles

Back to top button