
बेंगलुरु से एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिहार निवासी कीर्ति कुमारी कोरमंगला स्थित एक ‘पेइंग गेस्ट (PG)’ में रहती थी और बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। आपको बता दे की कीर्ति हाल में ही उस पीजी में शिफ्ट हुई थी। 23 जुलाई की रात को उसके कमरे में एक युवक घुसा और फिर उसे खींचते हुए कमरे के बाहर लेकर आया और उसकी हत्या कर दी।
चलिए आपको बताते है पूरा मामला। आरोपी का नाम अभिषेक है। अभिषेक और मृतका कीर्ति पहले अच्छे दोस्त थे। कीर्ति की दोस्त राजपाली के साथ अभिषेक रिलेशनशिप में था। लेकिन, बाद में राजपाली ने अभिषेक से अलग होने का फैसला किया, जिसमें कीर्ति ने उसकी मदद की। आरोपी अभिषेक इस बात को लेकर कीर्ति से नाराज हो गया और उसने इस ख़ौफ़नाक हत्याकांड को अंजाम दिया।
23 जुलाई को हॉस्टल में क्या हुआ ?
23 जुलाई को आरोपी अभिषेक कीर्ति के पीजी हॉस्टल पहुंचा और उसकी गला काटकर हत्या कर दी। यह पूरी वारदात हॉस्टल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें दिख`रहा है की आरोपी के हाथ में एक झोला है। वह कृति के कमरे के पास जाकर दरवाजा खटखटाता है और दरवाजा खुलने पर वह अंदर जाता फिर कृति को खींचकर बाहर लाता है। कृति अपने आप को उससे बचाने के लिए काफी जूझती है। लेकिन सनकी युवक उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करता है और कृति जख्मी होकर गिर जाती है। कीर्ति खुद को हमलावर से बचाने के लिए काफी जद्दोजहद करती रही लेकिन वो अपने आप को बचाने में कामयाब ना हो सकी। युवक हमला करके फरार हो जाता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
कीर्ति पर हमला करने के बाद जब युवक भागता है तो आसपास और ऊपर के फ्लोर से कुछ अन्य लड़कियाँ बाहर निकलती हैं। कीर्ति के पास जाने की हिम्मत तब भी कोई लड़की`नहीं जुटा पाती जबकि कीर्ति लहुलूहान होकर फर्श पर बैठी दिखती है। वहीं, इस हमले में कीर्ति की मौत बाद में हो गयी।
आपको बता दे की, कृति उस रात करीब 11 बजे अपने कमरे में आयी थी और 11:10 से 11:30 के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस से बात करते हुए यह पता लगा की पीजी के गार्ड को कृति ने बताया था कि वो लड़का उसका भाई है उसे आने दिया जाए, कुछ ही देर में वो चला जाएगा। जिसके बाद उसे एंट्री दी गयी थी। आपको बता दे की पुलिस ने आरोपी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।