देशन्यूज़

मणिपुर में 3 बच्चों की माँ का सामूहिक दुष्कर्म, जांघों पर ठोकी कीलें फिर जिंदा जला दिया

मणिपुर में हिंसा और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर में ज्यादातर शिकार महिलाएं बनती है। जिरीबाम (मणिपुर) में 7 नवंबर को एक 31 साल की महिला का दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। दरिंदों ने पहले महिला का रेप किया फिर उसके शरीर पर कीलें ठोक दी। उसके बाद महिला को जला दिया। इस बर्बर घटना से डॉक्टरों भी हैरान है।

पोस्टमार्टम में हैरान करने वाले खुलासे

मणिपुर के जिरीबाम में 3 बच्चों की माँ के साथ हुई दरिंदगी ने डॉक्टर को भी झकझोर के रख दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पहले महिला का गैंगरेप किया गया फिर उसकी जांघो में कीलें ठोकी गयी। दरिंदगी की सारी हदें पार करने के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। महिला का शरीर 99% तक जल गया था। यहाँ तक की उसकी हड्डियां भी पूरी तरीके से जल गई। डॉक्टरों का कहना हैं की महिला का शरीर इतनी बुरी तरह जल चूका था मानों ऐसा लग रहा था की राख का पोस्टमार्टम कर रहे हैं।

दर्ज FIR में उसके पति ने बताया हैं कि उसकी पत्नी के साथ रेप किया गया और बाद में उसे बेरहमी से मार डाला। उस रात जैरावन गांव में 17 घरों में लूटपाट कर आग लगा दी गई। ये संदेह जताया जा रहा है कि अपराधी घाटी स्थित एक संगठन के सदस्य है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button