खेलमनोरंजन

विराट ने जड़ा शतक, अनुष्का ने दिया प्यार भरा रिएक्शन

फैंस के फेवरेट सेलिब्रिटी कपल है अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli)। हमेशा दोनों फैंस के सामने कपल गोल्स सेट करते दिखाई देते रहते हैं। जब भी अनुष्का ने कोई नया प्रोजेक्ट साइन किया हो या कोई नया काम किया हो, तो अक्सर विराट उन्हें प्रेम करते दिखाई दिए हैं। वहीं, विराट के अचीवमेंट्स पर अनुष्का भी हमेशा उनकी सराहना करती दिखाई दी है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। विराट ने मैच में 100 रन पूरे किए, तो अनुष्का ने पति विराट को अपने तरीके से बधाई भी दी।

दरअसल अनुष्का भी टीवी (TV) पर विराट का मैच देख रही थीं। पति के सेंचुरी पूरे करने पर पत्नी अनुष्का बेहद खुश हुई और अपना प्यार दिखाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक स्टोरी पोस्ट की। एक्ट्रेस अनुष्का (Actress Anushka) ने टीवी से पति विराट की फोटो क्लिक करके इंस्टाग्राम स्टोरी में अपडेट कर दी। साथ ही उन्होंने बड़े से दिल के इमोजी को भी पेस्ट किया।

 

Related Articles

Back to top button