
उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ हाथों में मेहंदी लगाए, आँखों में अपनी बारात के सपने सजाएं, दुल्हन शादी के जोड़े में तैयार बैठी थी। इंतजार था बारात आने का, सभी लोग उत्साहित थे। लेकिन न तो बारात आई और न ही दूल्हा। क्योंकि दूल्हा अपनी नाबालिग प्रेमिका संग फरार हो गया था।
कासिमपुर थाना अध्यक्ष विनोद ने बताया कि कुतुबनगर का रहने वाले सरोज के खिलाफ दो लोगों ने मामला दर्ज करवाया है। सरोज की 30 नवंबर को शादी थी। दुल्हन के घर शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। मंडप सज चूका था, दुल्हन लाल जोड़े में तैयार बैठी थी। सब इंतजार कर रहें थे बारात का लेकिन बारात नहीं आई। लड़की वालों ने दूल्हे के घरवालों को कॉल किया तो वहां से कोई जवाब नहीं आया। बाद में जो सच्चाई सामने आई तो उसे सुन सबके होश उड़ गए। सरोज एक लड़की को लेकर पहले ही फरार हो गया था। दुल्हन के पिता ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिस लड़की को सरोज भगाकर ले गया है उसके पिता ने भी उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फ़िलहाल दूल्हे की तलाश जारी है।
क्या बोले दुल्हन के पिता ?
दुल्हन के पिता बोले कि हमने शादी की पूरी तैयारी कर रखी थी। लेकिन लड़के का पहले से किसी के साथ चक्कर था। इसकी जानकारी हमें नहीं दी गई। वो किसी और से प्यार करता था तो पहले ही बता देता, हम रिश्ता तोड़ देते। लेकिन हमें भी धोखे में रखा गया। हमारा पैसे तो बर्बाद हुआ साथ ही हमारी इज्जत पर भी आंच आई है। हमारी लड़की दुल्हन के जोड़े में उसका इंतजार कर रही थी लेकिन वो नहीं आया।