
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर आखिरी बार अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’में नजारा आए थे। इस फिल्म के बाद उनकी अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ की रिलीज़ डेट का ऐलान हो गया है। शाहिद कपूर एक एक्शन पैक्ड फिल्म के साथ पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के बाद शाहिद किसी फिल्म में नजर नहीं आए। ऐसे में उनकी अपकमिंग फिल्म ने फैंस को बेसब्र किया है। शाहिद ‘देवा’ के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार है। उनकी यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को रिलीज़ होगी। मेकर्स ने शाहिद कपूर का लुक भी रिवील कर दिया है।
शाहिद ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है और उस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि ‘देवा का रोमांच अनुभव करे, क्योंकि यह पावर-पैक एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में आएगी। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे है। इस पोस्ट में शाहिद कपूर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने दिखाई दे रहे है और उनके हाथ में बन्दुक है। तस्वीर से ज़ाहिर हो रहा है कि किसी घटना स्थल पर फायरिंग हो रही है।
देवा एक रोमांच, ड्रामा और एक्शन पैक्ड फिल्म है। शाहिद कपूर एक शानदार लेकिन विद्रोही पुलिस अधिकारी कि भूमिका निभा रहे है, और पूजा हेगड़े एक पत्रकार महिला कि भूमिका निभा रही है। देवा का निर्देशन प्रशंसित मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है, और इसका निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है।
शाहिद कपूर ‘तेरी बातो में ऐसा उलझा जिया’ के बाद आखिरी बार एक वेब सीरीज फ़र्ज़ी में नजर आए थे। यह वेब सीरीज लोगों को काफी पसंद आयी थी। लोगों को इसके दूसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार है। देवा से आए शाहिद कपूर के इस लुक ने फैंस का दिल जीत लिया है। हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है।