सर्दियों में शरीर को रखना है गर्म, तो इन 5 चीजों का सेवन जरूर करें

सर्दियों में हमें अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में अक्सर सर्दी, जुक़ाम, खांसी, बुखार जैसी समस्या होती रहती है। इससे बचने के लिए लोग ऊनी कपड़े तो पहन लेते है लेकिन खान-पान लापरवाही करते है, जिससे तबियत बिगड़ सकती है। तो इसलिए सर्दी के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ गर्म चीजे शामिल करनी चाहिए। आइये जानते है उन गर्म चीजों के बारें में जो आपके शरीर को गर्म रखेगी।
गुड़
गुड़ में मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है। गुड़ का सेवन दूध के साथ या अकेले भी कर सकते है।
अदरक
अदरक में प्राकृतिक गर्मी प्रदान करने वाला तत्व है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो की रोगों से बचाने में भी मदद करते हैं। अदरक का सेवन आप चाय, सब्जी या सूप में मिलाकर कर सकते हैं। यह शरीर को गर्म रखता है।
हल्दी
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह इम्युनिटी को बूस्ट करने में भी मदद करता है। हल्दी का सेवन दूध, दही या सब्जियों में मिलाकर किया जा सकता है।
तिल
सर्दियों में तिल का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन-ई, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो कई रोगों से बचाने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन शक्ति भी मजबूत हो सकती है, साथ ही ये शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
ड्राई फ्रूट्स के सेवन से कई फायदे होते है। बादाम, काजू और अखरोट, खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं। जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। शरीर को गर्म रखने के अलावा ये कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं।