चुनावन्यूज़राज्य

PM Modi Bihar Visit : बिहार दौरे पर पीएम मोदी, गयाजी में जीतन राम मांझी ने किया अभिनंदन, करोड़ों की योजनाओं का ऐलान।

PM Modi Bihar Visit : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी में दौरा किए वहां जीतन राम मांझी ने उनका स्वागत किया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बिहार दौरे के दौरान राज्य की जनता को12,992 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं कीसौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने 11,735 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई 6 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया।इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और समग्र विकास को गति देना है।

गयाजी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बौद्ध गया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,गयाजी की पावन धरती अध्यात्म और शांति की प्रतीक है। मैं बिहार सरकार को धन्यवाद देता हूं कि इस ऐतिहासिक नगर को अब ‘गयाजी’ के नाम से पहचाना जाएगा। आज डबल इंजन की सरकार यहां तेज़ी से विकास कर रही है। मेरा संकल्प है—जब तक हर गरीब को पक्का घर नहीं मिल जाता, मोदी चैन से नहीं बैठेगा। बीते 11 सालों में 4 करोड़ से ज़्यादा घर बने हैं, जिनमें से 38 लाख सिर्फ बिहार में।

PM मोदी का बिहार को बड़ा तोहफा: गयाजी से किया हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गयाजी में एक भव्य समारोह में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने रिमोट के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों की योजनाओं की शुरुआत की।
-बक्सर में ₹6,880 करोड़ की लागत से बनी 660 मेगावाट बिजली परियोजना का उद्घाटन
-बख्तियारपुर-मोकामा NH-31 के चार लेन खंड (₹1,900 करोड़) का उद्घाटन
-मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल व अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण
-₹1,260 करोड़ की शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया
इस ऐतिहासिक मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे।

CM नीतीश बोले: प्रधानमंत्री का अभिनंदन करें, बिहार को मिल रही है बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा,यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री आज बोध गया आए हैं। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे हाथ जोड़कर उनका स्वागत करें। आज यहां से बिजली, सड़क और नगर विकास से जुड़ी 14 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो रहा है — यह राज्य के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को विकास की नई रफ्तार दी|
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गया दौरे पर कहा,मैं आज गया में प्रधानमंत्री मोदी का हार्दिक स्वागत करता हूं। 2024 से अब तक पीएम मोदी ने बिहार की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने अब तक लगभग 1.25 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह बिहार के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button