मथुरा में दिखीं अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षा गार्ड की दबंगई, दुकानदार को बेरहमी से पीट-पीट कर किया घायल
मथुरा में कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षाकर्मियों पर एक दुकानदार को पीटने का आरोप है। पीड़ित विवेक कुमार गौरी गोपाल आश्रम के पास दुकान चलाते हैं।

कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य एक बार फिर से सुर्खियों में है। हालांकि, इस बाक वजह उनके सुरक्षाकर्मी है। बताया जा रहा है कि अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षाकर्मियों ने एक दुकानकार को बुरी तरह से पीटा है। दुकान आश्रम के सामने है और इस घटना का पूरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे साफ तरह से दिख रहा है कि कैसे सुरक्षाकर्मी दुकानदार को मार रहे है। घटना के बाद पीड़ित को भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि गौरी गोपाल आश्रम के पास दुकान चलाने वाले विवेक कुमार को सुरक्षाकर्मियों ने पहले अंदर घसीटा और फिर बुरी तरह पीटा।
पीड़ित दुकानदार की बेटी ने क्या कहा?
विवेक कुमार की बेटी का कहना है कि गौरी गोपाल के गार्ड आए और उसके पिता को दिनदहाड़े पीटते हुए घसीटते हुए ले गए। जब मेरे पिता ने विरोध किया, तब उन्हें और बुरी तरह से पीटा गया।
अस्पताल पर इलाज में कमी का आरोप
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन विवेक कुमार का सही तरीके से इलाज नहीं कर रहे हैं। विवेक कुमार की पत्नी का कहना है कि कोई भी उसका इलाज नहीं कर रहा है और उसे कोई दवा नहीं दी गई। उनका दावा है कि यह सब अनिरुद्धाचार्य के दबाव में हो रहा है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबाव के कारण उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। वे चाहते हैं कि जो गुंडे घूम रहे हैं और उन पर सख्त से सख्त चार्ज लगाए जाएं। पत्नी का कहना है कि आरोपियों पर हल्के चार्ज लगाए गए हैं।
अब देखना यह है कि पुलिस मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।




