Blinkit के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बटनदार चाकू बेचने पर की FIR दर्ज
दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई दो हत्याओं की जांच में यह सामने आया कि इनमें बटनदार चाकू का इस्तेमाल किया गया था, जो Blinkit से मंगवाए गए थे। Investigation into two murders in Delhi's Khyala area revealed that button knives, ordered from Blinkit, were used in the crimes.

भारत के प्रसिद्ध ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म Blinkit की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हाल ही में दिल्ली के ख्याला इलाके में हुई दो हत्याओं की जांच में यह सामने आया कि इनमें बटनदार चाकू का इस्तेमाल किया गया था, जो Blinkit से मंगवाए गए थे। जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो उन्होंने बताया कि हत्या में बटनदार चाकू Blinkit ऐप से मंगवाए थे। इसके बाद पुलिस ने खुद कस्टमर बनकर बटनदार चाकू मंगवाए और यह पाया कि Blinkit से चाकू बेचे जा रहे थे। इसके बाद अलग-अलग स्टोर्स पर छापेमारी की गई, जहां से दर्जनभर से ज्यादा चाकू बरामद किए गए।
पुलिस ने कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और जल्द ही Blinkit को आधिकारिक नोटिस भी भेजेगी। कानून के मुताबिक, बटनदार चाकू बेचना या रखना अपराध है। पुलिस ने बताया कि Blinkit इन्हें ‘किचन टूल्स’ की तरह लिस्ट करके बेच रहा था।
Read More:- Natural Skin Care Tips: मौसम बदला, स्किन हुई डल? आज़माएं ये 4 नेचुरल फेस पैक्स
पुलिस का कहना है कि किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को अवैध हथियार नहीं बेचने चाहिए। फिलहाल, यदि जांच में यह साबित होता है कि प्लेटफॉर्म ने जानबूझकर अवैध वस्तुएं बेचीं, तो कंपनी के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इस मामले पर Blinkit की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
पुलिस की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये चाकू किस सप्लायर से आए थे और इन्हें कितने लोगों ने खरीदा था।




