रायबरेली में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: माघ मेले, डिप्टी सीएम और ‘लव स्टोरी’ फिल्म पर साधा निशाना
रायबरेली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने माघ मेले में बटुकों के अपमान, डिप्टी सीएम की भूमिका और विवादित फिल्म पर बड़ा बयान दिया। सीएम के जापान दौरे पर भी साधा निशाना। पढ़ें पूरी राजनीतिक खबर। In Rae Bareli, SP chief Akhilesh Yadav issued a major statement on the insult to children at the Magh Mela, the role of the Deputy CM, and the controversial film. He also took aim at the CM's Japan visit. Read the full political news.

रायबरेली में गरजे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बोले- डिप्टी सीएम सजा क्यों नहीं दिलवा पा रहे?
रायबरेली/उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रायबरेली में रुककर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बयान दिया। लखनऊ से फतेहपुर जाते समय रायबरेली पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने माघ मेले में कथित रूप से बटुकों के अपमान, प्रदेश सरकार की कार्यशैली, डिप्टी सीएम की भूमिका और एक विवादित फिल्म को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला भी बोला।
माघ मेले में बटुकों के अपमान पर फिर उठाया सवाल
अखिलेश यादव ने कहा कि माघ मेले में बटुकों के अपमान का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के डिप्टी सीएम ने खुद कहा है कि जिन लोगों ने अपमान किया है, उन्हें “पाप” मिलेगा। सपा अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा, कि जब सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी इस तरह की बात कह रहे हैं, तो दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? आगे उन्होंने कहा, “अगर गलती हुई है तो सजा क्यों नहीं दिलवाई जा रही? दोनों डिप्टी सीएम आखिर किस बात का इंतजार कर रहे हैं?”
Read More:- दिल्ली AI Summit में हंगामा: यूथ कांग्रेस का टी-शर्ट खोलकर पीएम मोदी के खिलाफ प्रदर्शन, बीजेपी का पलटवार
डिप्टी सीएम की भूमिका पर तंज
प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि अगर मुख्यमंत्री जापान चले जाएंगे तो क्या डिप्टी सीएम वहां जाकर धरना देंगे? आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को बयानबाजी के बजाय प्रशासनिक कार्रवाई पर ध्यान देना चाहिए। सपा प्रमुख ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गंभीर मुद्दों पर जवाबदेही तय करने से बच रही है।
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर भी प्रतिक्रिया
हाल ही में चर्चा में आई एक कथित फिल्म को लेकर भी अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह “बीजेपी की लव स्टोरी” है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज को अपमानित करने के उद्देश्य से फिल्म बनाई गई है। उनका कहना है, कि “उस फिल्म का हम नाम भी नहीं ले सकते। जो समाज ईमानदार है, उसे फिल्म में गलत तरीके से दिखाया गया।” अखिलेश ने दावा किया कि इस तरह की फिल्मों के जरिए समाज में विभाजन की राजनीति की जा रही है।
सीएम के जापान दौरे पर कटाक्ष
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी के प्रस्तावित जापान दौरे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि “सीएम जापान जा रहे हैं, अच्छी वनस्पति के चक्कर में घूमने।” हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि विदेश दौरे तभी सार्थक माने जाएंगे जब उनका सीधा लाभ प्रदेश के युवाओं, किसानों और व्यापारियों को मिलेगा।




