सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, अफवाह फैलाने वालों को लगाई फटकार
कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर शादी के 12 साल बाद किलकारी गूंजने वाली है। हालांकि, सरगुन मेहता ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। Ravi Dubey and Sargun Mehta are expecting a baby after 12 years of marriage. However, Sargun Mehta has now broken her silence on the matter.

टीवी और पंजाबी फिल्मों की मशहूर जोड़ी रवि दुबे और सरगुन मेहता इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता के घर किलकारी गूंजने वाली है। हालांकि, इस खबर के बाद सरगुन मेहता ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
https://www.instagram.com/p/DVA64RSDa0w/?utm_source=ig_web_copy_link
सरगुन मेहता ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि सरगुन मेहता की प्रेग्नेंसी की अफवाहें पहले भी सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अब एक बार फिर इस खबर को देखकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि मीडिया रिपोर्ट्स पिछले दो साल से उन्हें प्रेग्नेंट बता रही हैं, जो कि नामुमकिन है। उन्होंने नाराजगी हुए पूछा कि क्या अब उनका किसी सैलून या कैफे जाना भी प्रेग्नेंसी मान लिया जाएगा? उन्होंने मीडिया और फैंस से अपील की कि किसी भी खबर को छापने या उस पर यकीन करने से पहले सच्चाई जान लें।

साथ ही कैप्शन में उन्होंने नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘आपको ऐसी प्रेग्नेंसी के बारे में कैसे पता जो मुझे और रवि को ही नहीं पता? प्लीज बंद कीजिए।’ सरगुन ने यह भी कहा कि कोई भी खबर छापने से पहले उनसे या उनकी टीम से पूछ लेना चाहिए। बिना आधार की खबरें फैलाना सही नहीं है।
Read More:- श्रीनगर में सड़क हादसा: CRPF के 7 जवान घायल, नहर में गिरी बंकर गाड़ी
वर्क फ्रंट पर दोनों का जलवा
अगर दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें, तो सरगुन मेहता आज पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल और मशहूर एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। दूसरी ओर, रवि दुबे जल्द ही 4 हजार करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर (भगवान श्री राम) के साथ लक्ष्मण जी का अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।




