‘The Bluff’ से हॉलीवुड में धमाका, ‘Varanasi’ से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने बॉलीवुड में खुद को सीमित महसूस किया। ‘The Bluff’ से हॉलीवुड में वापसी और एसएस राजामौली की ‘Varanasi’ से भारतीय सिनेमा में कमबैक करेंगी। पढ़ें पूरी खबर। Priyanka Chopra revealed in a recent interview that she felt limited in Bollywood. She will return to Hollywood with "The Bluff" and to Indian cinema with SS Rajamouli's "Varanasi." Read the full story.

प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड और भारतीय सिनेमा पर खुलकर की बात, बोलीं- ‘बॉलीवुड में खुद को सीमित महसूस किया’
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। एक ओर उनकी हॉलीवुड फिल्म (Hollywood Movie) द ब्लफ़ (The Bluff) रिलीज के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ वह भारतीय सिनेमा (Bollywood) में वापसी करने जा रही हैं। निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की बहुप्रतीक्षित फिल्म वाराणसी (Varanasi) के जरिए वह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बॉलीवुड छोड़ने, हॉलीवुड में कदम रखने और दो इंडस्ट्री के बीच संतुलन बनाने को लेकर खुलकर बात की थी।
‘मैंने कभी बॉलीवुड छोड़ना नहीं चाहा’
प्रियंका चोपड़ा ने कहा, कि उन्होंने कभी भी बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला नहीं किया था, लेकिन हिंदी फिल्मों में काम करते हुए वह खुद को सीमित महसूस करने लगी थीं। उनके अनुसार, एक कलाकार के तौर पर वह अपने काम का दायरा बढ़ाना चाहती थीं और नई चुनौतियों की तलाश में थीं। उनकी इसी सोच ने उन्हें अमेरिका में अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। करीब 12 साल तक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद अब वह ऐसे मुकाम पर हैं, जहां वह अपनी पसंद के बेहतरीन प्रोजेक्ट्स चुन सकती हैं।
Read More:- सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, अफवाह फैलाने वालों को लगाई फटकार
बॉलीवुड और हॉलीवुड के बीच संतुलन
प्रियंका का कहना है, कि वह बॉलीवुड और हॉलीवुड में से किसी एक को चुनना पसंद नहीं करेंगी। उन्होने कहा कि उनके लिए दोनों इंडस्ट्री अलग हैं और दोनों में काम करने का अनुभव बेहद खास है। उनका कहना है कि उनका दिमाग दोनों तरह के सिनेमा के हिसाब से काम करने लगा है, जो उनके लिए एक अनोखा और मजेदार अनुभव है। यह संतुलन उन्हें एक ग्लोबल कलाकार के रूप में नई पहचान देता है।
‘The Bluff’ की OTT रिलीज और ‘Varanasi’ से भारतीय सिनेमा में वापसी
प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म The Bluff 25 फरवरी को ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनका दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। वहीं, Varanasi के जरिए वह भारतीय सिनेमा में जोरदार वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 में रिलीज होने की संभावना है और खास बात यह है कि यह प्रियंका का पहला तेलुगु प्रोजेक्ट होगा।
आखिरी हिंदी फिल्म थी ‘The Sky Is Pink’
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की आखिरी हिंदी फिल्म द स्काए इस पिंक (The Sky Is Pink) थी, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। इसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा फोकस किया।




