मनोरंजन

BAFTA 2026: भारतीय फिल्म ‘Boong’ ने रचा इतिहास, बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ 'Best Children & Family Film' का जीता खिताब

BAFTA 2026 में फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी मणिपुरी फिल्म ‘Boong’ ने Best Children & Family Film का अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। जानिए फिल्म की कहानी, कास्ट और अंतरराष्ट्रीय सफर। The Manipuri film "Boong," produced under Farhan Akhtar's production house, made history by winning the Best Children & Family Film award at BAFTA 2026. Learn about the film's story, cast, and international journey.

लंदन में भारतीय सिनेमा की गूंज, BAFTA 2026 में भारतीय फिल्म ‘Boong’ ने जीता अवॉर्ड

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल (Royal Festival Hall) में आयोजित बाफ्टा पुरस्कार 2026 (BAFTA Awards 2026) समारोह भारत के लिए गर्व का पल लेकर आया। इस भव्य अवॉर्ड नाइट में हॉलीवुड (Hollywood) से लेकर बॉलीवुड (Bollywood) तक के सितारों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।

इस खास शाम में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) प्रेजेंटर के तौर पर नजर आईं, जबकि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) अपनी प्रोड्यूस की गई फिल्म की बड़ी जीत के चलते सुर्खियों में रहे।

किस श्रेणी में मिली जीत?

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी मणिपुरी फिल्म बूंग (Boong) को बेस्ट बच्चों और फैमिली फिल्म (Best Children and Family Film) कैटेगरी में नामांकन किया गया था। इस श्रेणी में Boong का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय फिल्मों जैसे: आर्को, लिलो और स्टिच, ज़ूटोपिया (Arco,Lilo & Stitch,Zootopia) से था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद बूंग ने अवॉर्ड अपने नाम करके भारत को गर्व कराया।

क्षेत्रीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल

यह जीत केवल एक फिल्म या प्रोडक्शन हाउस की नहीं, बल्कि पूरे भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की है। बूंग ने मणिपुरी संस्कृति और कहानियों को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है।

क्या है ‘Boong’ की कहानी?

फिल्म की कहानी मणिपुर की पहाड़ियों में रहने वाले एक मासूम लड़के ‘ब्रजेंड्रो उर्फ बूंग’ (Brajendro alias Boong) के इर्द-गिर्द घूमती है। उसकी मां अकेले उसका पालन-पोषण करती है। बूंग अपनी मां के लिए एक खास सरप्राइज प्लान करता है और बूंग मानता है कि अपने बिछड़े पिता को वापस घर लाना ही मां के लिए सबसे बड़ा तोहफा होगा। वह पिता की तलाश में निकल जाता है। जिससे वह कई भावनात्मक और अप्रत्याशित परिस्थितियों का सामना करता है। फिल्म परिवार, उम्मीद और रिश्तों की संवेदनशील कहानी को बेहद खूबसूरती से पेश करती है।

Read More:- OTT Trending Movie 2026: ‘अनगनगा ओका राजू’ ने Netflix पर बनाया रिकॉर्ड, 2 हफ्तों से टॉप ट्रेंडिंग में कायम

फिल्म की कास्ट

फिल्म में गुगुन किपगेन (Gugun Kipgen) (ब्रजेंड्रो उर्फ बूंग) ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा बाला हिजाम (Bala Hijam),जेनी खुराई (Jenny Khurai),विक्रम कोचर (Vikram Kochhar),हमोम सदानंद (Hamom Sadananda) अहम भूमिकाओं में नजर आए है। कलाकारों के सशक्त अभिनय ने फिल्म को भावनात्मक गहराई दी, जिसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सराहा गया।

अंतरराष्ट्रीय सफर: TIFF से BAFTA तक

Boong का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Toronto International Film Festival) में हुआ था। इसके अलावा इसे मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल (Indian Film Festival) में भी प्रदर्शित किया गया, जहां इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
BAFTA 2026 समारोह का आयोजन 22 फरवरी 2026 को हुआ, जिसे स्कॉटिश अभिनेता और प्रेजेंटर एलन कमिंग (Alan Cumming) ने होस्ट किया।

Boong की यह जीत दिखाती है कि अच्छी कहानी भाषा और सीमाओं से परे होती है। भारतीय सिनेमा अब केवल बॉलीवुड तक सीमित नहीं, बल्कि क्षेत्रीय फिल्मों के जरिए भी विश्व पटल पर मजबूत पहचान बना रहा है।

Read More:- JNU Violence News: आधी रात JNU में बवाल, ABVP और लेफ्ट विंग के बीच चले लाठी-डंडे

Related Articles

Back to top button