देश

Holi 2026 Travel Update: होली 2026 पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी: Indian Railways चलाएगा 1,244 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

हर साल होली के मौके पर ट्रेनों में रिकॉर्ड भीड़ होती है। इस बार 1,244 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ भीड़ कम होगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा। Every year, trains experience record rush hours during Holi. This year, the operation of over 1,244 special trains will not only reduce congestion but also ensure a safe and comfortable travel experience for passengers.

Holi Special Trains 2026: होली (Holi) के त्योहार पर सभी अपने घर जाना चाहते है। जिसकी वजह से हर साल ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस बार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल (Indian Railways) ने बड़ा फैसला लिया है। देशभर में त्योहार के सीजन में अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए 1,244 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे लाखों यात्रियों को कंफर्म सीट मिलेगी।

हर साल होली के मौके पर ट्रेनों में रिकॉर्ड भीड़ होती है। इस बार 1,244 से अधिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन से न सिर्फ भीड़ कम होगी, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव भी मिलेगा।

कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ी

होली के आसपास उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar), झारखंड (Jharkhand), पश्चिम बंगाल (West Bengal), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और दिल्ली (Delhi) जैसे राज्यों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में लंबी वेटिंग लिस्ट और टिकट कन्फर्म न होने की परेशानी आम हो जाती है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर उन लोगों को जो त्योहार पर अपने घर लौटना चाहते हैं।

Read More:- पुरानी दिल्ली में अंडरग्राउंड वायरिंग प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, Chandni Chowk में दिखेगा बड़ा बदलाव

किन रूट्स पर चलेंगी ज्यादा ट्रेनें?

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata), पटना (Patna), वाराणसी (Varanasi), लखनऊ (Lucknow), गोरखपुर (Gorakhpur) और प्रयागराज (Prayagraj) जैसे प्रमुख रूट्स पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर, जनरल और एसी कोच की व्यवस्था की जाएगी ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिल सके।

कब से शुरू होंगी Holi Special Trains?

होली से कुछ दिन पहले और त्योहार के बाद वापसी की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। रेलवे ने जोनल स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कंफर्म सीट पाने के लिए क्या करें?

  • IRCTC वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) या मोबाइल ऐप पर नियमित रूप से सीट उपलब्धता चेक करें।
  • स्पेशल ट्रेन नंबर की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrailways.gov.in से लें।
  • यात्रा की तारीख में लचीलापन रखें।
  • तत्काल और प्रीमियम तत्काल विकल्प भी देखें।

Read More:- Holi 2026: होली 2026 पर ग्रहण और भद्रा का प्रभाव! 2 या 4 मार्च? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Related Articles

Back to top button