Rashmika Vijay Marriage 2026: ‘माय हस्बैंड’ कहकर रश्मिका ने जताया प्यार, सेलेब्स बोले – 'परफेक्ट कपल'!
राजस्थान के Udaipur में हुई रश्मिका-विजय की शाही शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका। जानें किस सेलेब्रिटी ने क्या कहा और कपल ने कैसे जताया अपना प्यार। Photos from Rashmika and Vijay's royal wedding in Udaipur, Rajasthan, have taken social media by storm. Find out what each celebrity said and how the couple expressed their love.

Rashmika-Vijay Dream Wedding: लाल साड़ी में रश्मिका, धोती में विजय… वायरल तस्वीरों पर बॉलीवुड का रिएक्शन
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding Photos, Udaipur Wedding, Bollywood Celebs Reaction – साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाकर फैंस को खुशखबरी दी।
जैसे ही कपल ने अपने ड्रीम वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, फिल्मी दुनिया से लेकर फैंस तक हर कोई उनकी जोड़ी पर प्यार लुटाने लगा।


उदयपुर में शाही अंदाज़ में संपन्न हुआ विवाह
राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर (Udaipur) में तीन दिनों तक चले प्री-वेडिंग फंक्शन (Pre Wedding Function) के बाद गुरुवार को दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर नई शुरुआत की। समारोह में परिवार, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त शामिल हुए। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे और आयोजन स्थल पर निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ स्थानीय पुलिस की तैनाती भी रही।

शादी के बाद कपल ने मीडिया के लिए मिठाइयां भेजकर आभार जताया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में दोनों किसी परीकथा के किरदार जैसे नजर आए।

Read More:-100 Million Club में PM मोदी की एंट्री, Instagram पर 100M फॉलोअर्स पार करने वाले पहले ग्लोबल लीडर
दुल्हन बनीं रश्मिका, पारंपरिक लुक में छाए विजय
रश्मिका ने लाल रंग की साड़ी और पारंपरिक सोने के आभूषणों में बेहद आकर्षक अंदाज़ में एंट्री ली।

वहीं, विजय सफेद धोती और लाल शॉल में शाही लुक में दिखाई दिए। तस्वीरों में दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया।

बॉलीवुड सितारों ने बरसाया प्यार
शादी की तस्वीरें सामने आते ही कई फिल्मी हस्तियों ने कमेंट सेक्शन को शुभकामनाओं से भर दिया। कृति सनोन (Kriti Sanon) ने लिखा कि आप दोनों को बधाई राशू। आप दोनों को ज़िंदगी भर खुशियाँ और प्यार मिले, मेरी ऐसी शुभकामनाएँ हैं। सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने शादी की तस्वीर साझा कर ‘बधाई’ संदेश के साथ दोनों को टैग किया। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने दिल से शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह जोड़ी हमेशा खुश रहे।

इसके अलावा नेहा धूपिया (Neha Dhupia), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) सहित कई सितारों ने सोशल मीडिया पर प्यार और आशीर्वाद दिया। सोनू सूद (Sonu Sood), काजल अग्रवाल (Kajol Aggarwal), अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और अन्य कलाकारों ने भी नवविवाहित जोड़े को नई जिंदगी की शुभकामनाएं दीं।


परंपराओं के संग बंधा रिश्ता
यह शादी दोनों परिवारों की परंपराओं को ध्यान में रखकर संपन्न की गई। बताया जा रहा है कि 36 वर्षीय विजय और 29 वर्षीय रश्मिका अपने परिवार के साथ कुछ दिन पहले ही उदयपुर पहुंच गए थे। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में संगीत, मेहंदी और हल्दी जैसे कार्यक्रम भी शामिल रहे।


सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं Wedding Photos
रश्मिका-विजय की शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रही हैं #RashmikaVijayWedding और #UdaipurWedding जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस इस जोड़ी को ‘परफेक्ट कपल’ बता रहे हैं और उनकी तस्वीरों को फिल्मी सीन से कम नहीं मान रहे।

रश्मिका मंदाना ने कुछ इस अंदाज में जताया अपना प्यार
रश्मिका मंदाना ने शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में एक प्यारा सा कैप्शन। उन्होंने लिखा-
‘हाय माई लव्स,
आप सभी से अब मिलवा रही हूं ‘माय हस्बैंड’!
मिस्टर विजय देवरकोंडा!!’🤍
वो आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा होता है,
वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि शांति में रहना कैसा होता है! 🤍
वो आदमी जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूँ जितना मैं सोच भी नहीं सकती! 🤍
वो आदमी जिसने मुझे कभी ऐसे नाचने से नहीं रोका जैसे कोई देख नहीं रहा हो..
वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज़ है, और यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूँ! 🤍
मैं वो औरत बन गई हूँ जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि तुमने उसे वो बनाया जो वो आज है!
मैं सच में खुशकिस्मत हूँ! 🤍
विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द नहीं होते!! मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है!!
लेकिन तुम्हें पता है अचानक मेरी सारी अचीवमेंट्स, स्ट्रगल्स, खुशी, दुख, आनंद, ज़िंदगी – सब कुछ अब बहुत ज़्यादा समझ में आने लगा है – ऐसा इसलिए है क्योंकि मेरे पास तुम हो – यह सब देख रहे हो.. इस सब का सबसे बड़ा हिस्सा हो! ❤️
मैं तुम्हारी पत्नी बनने के लिए बहुत बहुत बहुत बहुत बहुत एक्साइटेड हूँ! तुम्हारी पत्नी बनने के लिए! तुम्हारी पत्नी कहलाने के लिए!! 💃🏻💃🏻❤️ अब पूरी पार्टी का टाइम है!!💃🏻❤️
चलो साथ में सबसे अच्छी ज़िंदगी बिताते हैं!
आई लव यू! ❤️


विजय ने भी रश्मिका के लिए जताया प्यार
वहीं विजय ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मैंने उसे कुछ यूं याद किया कि मुझे लगा अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता।
जैसे अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना ज़्यादा अच्छा लगता।
जैसे अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरा वर्कआउट ज़्यादा मज़ेदार और कम सज़ा वाला होता।
जैसे मुझे उसकी ज़रूरत थी – बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूँ।

तो,
मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त बनाई… अपनी पत्नी। 😀❤️
26.02.2026




