क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं 'बालिका वधू' की अविका गौर?
पैपराजी के सामने अचानक अविका गौर की तबीयत बिगड़ गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे देखकर फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं। Avika Gor suddenly felt unwell in front of the paparazzi, a video of which went viral on social media. Fans are speculating about her pregnancy.

‘बालिका वधू’ फेम एक्ट्रेस अविका गौर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें चल रही थीं, जिन्हें उन्होंने पहले ही गलत बताया था। लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिर से अटकलें लगने लगी हैं।
https://x.com/Warlock_Aditya/status/2029216471864488144?s=20
क्या है पूरा मामला?
हाल ही में एक इवेंट के दौरान अविका गौर अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ पैपराजी को पोज दे रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पोज देते वक्त अचानक अविका के चेहरे के एक्सप्रेशन बदलने लगे और उन्हें उल्टी जैसा महसूस हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि अविका पहले मुस्कुराने की कोशिश करती हैं और पेट पर हाथ रखती हैं। कुछ ही सेकंड बाद वह साइड में जाकर एक पिलर के पास उल्टी करने लगती हैं। यह देखकर मिलिंद तुरंत उनके पास जाते हैं और उनका ख्याल रखते हैं। साथ ही वह पैपराजी से वीडियो रिकॉर्ड न करने की गुजारिश भी करते हैं।
Read More:- Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, जेडीयू दफ्तर में नाराज़ कार्यकर्ताओं का हंगामा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे प्रेग्नेंसी की तरफ इशारा मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ एक्टिंग या मजाक भी हो सकता है। हालांकि, अभी तक अविका गौर या उनके पति की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले भी अविका की प्रेग्नेंसी की खबरें उड़ी थीं, जब उन्होंने साल 2026 में एक ‘बड़ी शुरुआत’ का जिक्र किया था। हालांकि, तब अविका ने इन खबरों को झूठा बताया था।
2025 में हुई थी शादी
अविका गौर और मिलिंद चंदवानी काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 30 सितंबर 2025 को शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी टीवी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर हुई थी और इसका टेलीकास्ट भी किया गया था।
https://www.instagram.com/reel/DPq-ltdjMJn/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==




