न्यूज़वीडियो
Trending

Rajiv Chowk Metro: महिला के ट्रैक पर कूदने से मचा हड़कंप, ब्लू लाइन सेवा 30 मिनट बाधित

राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला के ट्रैक पर कूदने से अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया, जबकि ब्लू लाइन मेट्रो सेवा करीब 30 मिनट तक बाधित रही। A woman jumped onto the tracks at Rajiv Chowk Metro Station, causing panic. The driver's presence of mind averted a major accident, but Blue Line Metro services were disrupted for about 30 minutes.

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला अचानक ट्रैक पर कूद गई। बता दें कि यह मामला सुबह करीब 10 बजे का है, जब स्टेशन यात्रियों की भारी भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए मेट्रो परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब ट्रेन नोएडा/वैशाली की ओर से प्लेटफॉर्म पर आ रही थी, तभी यह घटना हुई। ट्रेन की रफ्तार को देखते हुए अनहोनी की आशंका थी, लेकिन मेट्रो ड्राइवर ने गजब की फुर्ती और सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। ड्राइवर की इस सूझबूझ की वजह से ट्रेन महिला के ऊपर नहीं चढ़ी। हालांकि ट्रैक पर गिरने के कारण महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

Watch Video:- Rajiv Chowk Metro: Woman jumps onto tracks, Blue Line service disrupted for 30 minutes

घटना के तुरंत बाद प्लेटफॉर्म पर तैनात CRPF के जवान और मेट्रो सुरक्षाकर्मी ट्रैक पर उतरे और महिला को बाहर निकाला। महिला को खून से लथपथ हालत में तुरंत नजदीकी लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर है और उसका उपचार जारी है। दिल्ली पुलिस अब स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला ने यह कदम किसी मानसिक तनाव में उठाया या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

Read More:- लंदन की सड़कों पर नन्हे अकाय का हाथ थामे दिखे ‘किंग’ कोहली,देखें वायरल वीडियो

यात्रियों को हुई भारी परेशानी

यह घटना सुबह के पीक ऑवर्स में हुई, जब हजारों लोग दफ्तर और कॉलेज जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और वैशाली जाने वाली ब्लू लाइन सेवा करीब 30 मिनट तक बाधित रही। राजीव चौक जैसे बड़े इंटरचेंज स्टेशन पर ट्रेनें रुकने से प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ जमा हो गई। DMRC ने सोशल मीडिया के माध्यम से यात्रियों को देरी की सूचना दी और करीब आधे घंटे बाद सेवाओं को फिर से सामान्य किया गया।

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

बता दें कि दिल्ली मेट्रो में पिछले कुछ हफ्तों में ट्रैक पर कूदने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। हाल ही में उत्तम नगर ईस्ट स्टेशन पर भी दो लोगों ने ट्रैक पर कूदकर जान देने की कोशिश की थी। हालांकि प्रशासन अब कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर्स (PSDs) लगा रहा है, लेकिन पुराने और व्यस्त स्टेशनों पर अब भी कड़ी निगरानी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत महसूस की जा रही है।

Read More:- मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से दिल्ली को मिलेगा पहला ‘रिंग मेट्रो नेटवर्क’, 8 मार्च को PM Modi करेंगे उद्घाटन

Related Articles

Back to top button