देश
Trending

भारत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, आज से नई दरें लागू


ईरान-इजरायल तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने का असर भारत में भी दिखने लगा है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपये महंगा होकर अब 913 रुपये का हो गया है। The impact of the Iran-Israel tensions and the closure of the Strait of Hormuz is beginning to be felt in India as well. In Delhi, a 14.2 kg domestic LPG cylinder has become more expensive by ₹60, now costing ₹913.

पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थिति का सीधा असर अब भारतीय रसोई पर पड़ने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने से एलएनजी (LNG) की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिसके कारण देश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

जी हाँ, आज से घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपये महंगा होगया है और देशभर में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी लागू हो गई है। दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा किया गया है। साथ ही दिल्ली में अब यह सिलेंडर 853 रुपये के बजाय 913 रुपये में मिलेगा। आपको बता दें कि यह बढ़ोतरी अप्रैल 2025 के बाद की सबसे बड़ी वृद्धि मानी जा रही है, जिससे आम जनता के बजट पर सीधा बोझ बढ़ा है।

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों के साथ व्यावसायिक सिलेंडर भी महंगे हो गए हैं। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे इसकी नई कीमत अब 1883 रुपये हो गई है. इसी तरह आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कमर्शियल सिलेंडर अब 1835 रुपये में मिलेगा। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल गैस की कीमतों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है।

Read More:-मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर से दिल्ली को मिलेगा पहला ‘रिंग मेट्रो नेटवर्क’, 8 मार्च को PM Modi करेंगे उद्घाटन

क्यों बढ़े दाम?

गैस की कीमतों में इस अचानक उछाल का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय तनाव है। भारत अपनी जरूरत की काफी गैस कतर और यूएई जैसे देशों से मंगवाता है, जिसका रास्ता होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है. युद्ध की वजह से 28 फरवरी से ही यह रास्ता प्रभावित है, जिससे दुनिया भर में गैस की सप्लाई में करीब 20 प्रतिशत की कमी आई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार ने देश की सभी तेल रिफाइनरियों को आदेश दिया है कि वे घरेलू स्तर पर एलपीजी का उत्पादन बढ़ाएं ताकि भविष्य में होने वाली किल्लत से बचा जा सके। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन टूटने के कारण फिलहाल जनता को महंगे सिलेंडर का सामना करना पड़ रहा है।

Read More:- Rajiv Chowk Metro: महिला के ट्रैक पर कूदने से मचा हड़कंप, ब्लू लाइन सेवा 30 मिनट बाधित

Related Articles

Back to top button