‘रामायण’ से रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फोटो वायरल, क्या सच में सेट से हुई लीक?
रामायण से जुड़ी रणबीर कपूर और साई पल्लवी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। A picture of Ranbir Kapoor and Sai Pallavi related to Ramayana is going viral on social media.

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियाँ बटोर रही है। हाल ही में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे लोग फिल्म के सेट से लीक फोटो बता रहे हैं। लेकिन क्या यह तस्वीर सच में असली है? आइए जानते हैं सच्चाई।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रणबीर कपूर और साई पल्लवी की यह तस्वीर AI से बनाई गई है। बताया जा रहा है कि यह फोटो टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ की एक तस्वीर पर चेहरा बदलकर तैयार की गई है। कई फैंस का कहना है कि इतने बड़े बजट की फिल्म की क्वालिटी ऐसी नहीं हो सकती।
Read More:- Most Educated Countries in the World: दुनिया के टॉप 10 सबसे पढ़े-लिखे देश, जानें भारत किस नंबर पर
बताया जा रहा है कि ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी, जिसका अनुमानित बजट 4000 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। वहीं खबरें हैं कि फिल्म का पहला टीज़र राम नवमी (26 मार्च 2026) के मौके पर रिलीज हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर रिलीज होने की संभावना है।
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान) और रवि दुबे जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर और सनी देओल ने फिल्म के दूसरे पार्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है।




