खेल
Trending

ICC T20 World Cup 2026: गर्लफ्रेंड माहिका को किस करते दिखे हार्दिक पंड्या, वीडियो पर भड़के यूजर्स

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ जश्न मनाते नजर आए। उनका वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। Hardik Pandya was seen celebrating with his girlfriend Mahikaa after winning the T20 World Cup 2026. As soon as the video went viral, social media users started trolling him.

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और कीवी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस दौरान टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका के साथ भी नजर आए। जश्न के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें हार्दिक और माहिका प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए बने मंच पर साथ में लेटे दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Watch Video

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने हार्दिक पंड्या और माहिका से बड़े ‘अटेंशन सीकर्स’ कभी नहीं देखे। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि बाकी खिलाड़ी भी अपनी पत्नियों या गर्लफ्रेंड्स के साथ जश्न मनाते हैं, लेकिन इस तरह का व्यवहार नहीं करते।

कुछ यूजर्स ने यहां तक मांग कर दी कि खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड की मैदान पर एंट्री पर सख्त नियम होने चाहिए और उन्हें मैदान के बाहर जश्न मनाना चाहिए। हालांकि कई फैंस ने हार्दिक का समर्थन करते हुए इसे जीत की खुशी का सामान्य पल भी बताया।

Read More:- विश्व कप जीत लिया पर बीवी से नहीं जीत पाए! वायरल वीडियो देख फैंस बोले- ‘ये तो हर घर की कहानी है’

माहिका को दिया अपनी सफलता का श्रेय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए बेहद अहम रहा। उनके ऑलराउंड खेल ने कई मौकों पर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला। मैच के बाद कमेंटेटर्स से बातचीत करते हुए हार्दिक ने अपनी निजी जिंदगी और इस जीत पर भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह पांचवां कमबैक था। मैं क्रिकेट इसलिए खेलता हूं कि ट्रॉफी जीत सकूं। बारबाडोस के बाद मैंने तय किया था कि जिस भी टूर्नामेंट में खेलूंगा, उसे जीतने की कोशिश करूंगा। इस जीत के पीछे बहुत मेहनत है।’

हार्दिक ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका का जिक्र करते हुए कहा, ‘माहिका जब से मेरी जिंदगी में आई है, तब से सब कुछ अच्छा हो रहा है। वह मेरा सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम हैं। लोगों को जो हार्दिक पंड्या दिखता है, उसके पीछे मेरे सपोर्ट स्टाफ और करीबी लोगों की मेहनत है।’

जीत के बाद हार्दिक ने माहिका को गले लगाया और उन्हें किस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Read More:- रिलीज से पहले ही Dhurandhar ने बनाया नया इतिहास, अब तक कमाए इतने करोड़

Related Articles

Back to top button