Uttam Nagar Case: उत्तम नगर में होली का विवाद बना खूनी, तरुण कुमार की हत्या मामले में सायरा समेत 7 और गिरफ्तार
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन रंग पड़ने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तरुण कुमार की हत्या हो गई। पुलिस ने सायरा समेत सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 14 आरोपी पकड़े जा चुके हैं और जांच जारी है। A Holi color dispute in Uttam Nagar, Delhi, escalated into a violent incident, resulting in the murder of Tarun Kumar. Police have arrested Saira and seven other accused. A total of 14 accused have been arrested so far, and the investigation is ongoing.

Uttam Nagar Case: पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर (Uttam Nagar) इलाके में होली के दिन हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा कार्रवाई में द्वारका जिला पुलिस ने सात और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। इस तरह इस मामले में अब तक कुल 14 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सायरा उर्फ काली (40), सरिफन (50), सलमा (36), सुहैल उर्फ साहिल (21), समीर चौहान (20), फिरोज (22) और इस्माइल (50) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी उत्तम नगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। इसके अलावा 14 वर्षीय एक नाबालिग को भी पकड़कर उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
Read More:- CM YUVA: योगी सरकार की नई स्कीम! युवाओं को मिलेगा बिना ब्याज 5 लाख तक लोन
होली के दिन शुरू हुआ विवाद, युवक की चली गई जान
पुलिस जांच में सामने आया है कि होली के दिन रंग पड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान तरुण कुमार (Tarun Kumar) नामक युवक पर आरोपियों ने हमला कर दिया।
गंभीर रूप से घायल तरुण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
इस हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी के घर पर कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी के मकान के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।
पुलिस जांच जारी
द्वारका जिला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।




