Breaking newsन्यूज़
Trending

Delhi Crime: दिल्ली के बुराड़ी में कोचिंग ट्यूटर की शर्मनाक करतूत, 12वीं की तीन छात्राओं का दो साल तक किया यौन शोषण

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक कोचिंग सेंटर के ट्यूटर धीरज द्वारा करीब दो साल से 12वीं कक्षा की तीन छात्राओं को ब्लैकमेल करके उनके साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। A case has come to light in Delhi's Burari area, wherein Dheeraj—a tutor at a coaching center—has been sexually exploiting three Class 12 students for nearly two years by blackmailing them.

Burari Crime News: दिल्ली में 12वीं की तीन लड़कियों को दो साल से हवस का शिकार बना रहा था टीचर, राज खुला तो गेट बंद कर भागा

Delhi Crime: दिल्ली (Delhi) के बुराड़ी (Burari) इलाके में एक कोचिंग सेंटर (Coaching Center) के ट्यूटर द्वारा तीन छात्राओं के साथ यौन शोषण करने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वह पिछले करीब दो साल से 12वीं कक्षा की तीन छात्राओं को ब्लैकमेल करके उनके साथ यौन शोषण कर रहा था। आरोपित ट्यूटर धीरज चौधरी ने तीनों छात्राओं को उनके पुरुष मित्रों के साथ घूमते हुए देखा था जिसके बाद वह लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था।

हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने छोड़ा कोचिंग

आरोपित ट्यूटर धीरज चौधरी ने तीनों छात्राओं को पुरुष मित्रों के साथ घूमने की बात उनके स्वजन को बता देने की धमकी देकर ब्लैकमेल करके उनके साथ यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। तीनों छात्राएं उनकी इस हरकत से इतनी परेशान हो गई की उन्होंने कोचिंग सेंटर ही छोड़ दिया। लेकिन ट्यूटर धीरज चौधरी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने तीनों छात्राओं के स्वजन को उनके खराब चरित्र की बात बता दी थी। उसके ऐसा करने पर एक एक छात्रा ने हिम्मत दिखाकर उसके सामने ही अपने मां – बाप को उसकी हरकत के बारे में सब बता दिया। तो आरोपी धीरज चौधरी पीड़ित के घर से भागकर बाहर से दरबाजे की कुंडी लगाकर फरार हो गया। इसके बाद तीनों छात्राओं के स्वजन ने बुराड़ी थाने पहुंचकर आरोपी की शिकायत दर्ज कराई।

थाने में तीनों छात्राओं की काउंसलिंग कराने के बाद उनके बयान के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी धीरज चौधरी के खिलाफ पाक्सो बंधक बनाने, मारपीट करने, दुष्कर्म करने और जाने से मार डालने की धमकी देने आदि धाराएं लगाई है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी है।

Read More:- Harsh Truths of Life: जीवन की 7 कठोर सच्चाइयां जो अक्सर लोगों को बहुत देर से समझ आती हैं, सफलता का असली मूलमंत्र

16 से 17 साल की है तीनों छात्राएं

पुलिस के मुताबिक, तीनों छात्राओं की उम्र 16 से 17 साल के बीच में है। वे अपने-अपने स्वजनों के साथ बुराड़ी में रहती हैं और 12 कक्षा में पढ़ती है। उनका पब्लिक स्कूल भी वहीं पास में है। एक छात्रा ने बयान में बताया, कि वह तीन साल से धीरज चौधरी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बाकी दोनों छात्राएं भी वहीं आती थी और वहीं उनसे मेरी दोस्ती हुई।

छात्राओं का कहना है कि शुरू से ही ट्यूटर की नियत उनको लेकर खराब रहती थी। किसी न किसी बहाने से वह ट्यूटर उन्हें गलत इरादों से छूता रहता था। जब वह इसका विरोध करती थी तो वह उल्टा उन्हीं को दिमाग ठीक रखने की बात कह कर उनकों चुप करा देता था।

अश्लील वीडियो की धमकी देकर छात्राओं को कराता था चुप

छात्राओं ने बताया कि अक्तूबर 2024 में धीरज ने तीनों छात्राओं की कोचिंग सेंटर में पिटाई भी की दी थी। छात्राएं जब भी उसकी हकरतों के बारे में अपने-अपने स्वजन को बताने की बात बोलती थी तो आरोपी धीरज उन्हें कहता था कि उसके पास तीनों की अश्लील वीडियो है। और वह ये वीडियों सोशल मीडिया डाल देगा। इसके साथ ही वह स्वजनों की हत्या करने की बात बोलकर भी उन्हें डराता था। अगस्त के बाद तीनों छात्राओं ने कोचिंग सेंटर जाना बंद कर दिया। जिसके बाद वह कुछ महीने तक तो शांत रहा। लेकिन बीते सोमवार को धीरज एक छात्रा के घर पहुंचकर उसके स्वजन से उसकी बुराई करने लगा।

जिसके बाद छात्रा ने भी हिम्मत करके स्वजन को आरोपित की करतूत के बारे में बता दिया। जिसके बाद आरोपी धीरज पीड़िता के घर से भाग गया। उसके बाद स्वजन ने एकजुट होकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।

Read More:- Viral Video: युवक ने बनाए ‘सिगरेट पकौड़े’, वीडियो देखकर भड़क उठे यूजर्स, बोले– “इसे खाना है या पीना है?”

Related Articles

Back to top button