Navratri Day 9: माँ सिद्धिदात्री की पूजा विधि, मंत्र, भोग और महत्व | Navratri 2026
Navratri 2026 Day 9 पर Maa Siddhidatri की पूजा करने से भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने पर मां की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।

Navratri Day 9: नवरात्रि (Navratri) के नौवें दिन मां दुर्गा (Maa Durga) के नौवें स्वरूप माँ सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री को सभी सिद्धियों और शक्तियों को प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन इनकी आराधना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मां सिद्धिदात्री का स्वरूप और महत्व
👉मां सिद्धिदात्री का स्वरूप अत्यंत शांत और दिव्य होता है।
👉यह कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं
👉इनके चार हाथ होते हैं
👉हाथों में गदा, चक्र, शंख और कमल होता है
👉धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन्होंने भगवान शिवा (Lord Shiva) को भी सिद्धियां प्रदान की थीं, जिससे वे अर्धनारीश्वर रूप में प्रकट हुए।
पूजा विधि (Navratri Day 9 Puja Vidhi)
👉सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें।
👉मां की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
👉घी का दीपक और धूप जलाएं।
👉माता को तिल और हलवा अर्पित करें।
👉दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
Read More:-Delhi News: पीतमपुरा में CM Rekha Gupta ने किया कन्या पूजन, 1000 छात्राओं को बांटी साइकिल
मां सिद्धिदात्री का मंत्र
ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः। इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार की सिद्धियां और सफलता प्राप्त होती है।
भोग (Prasad)
मां को प्रसन्न करने के लिए तिल और हलवा का भोग लगाया जाता है। यह भोग सफलता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
शुभ रंग (Navratri Day 9 Colour)
बैंगनी (Purple Colour) यह रंग आध्यात्मिक शक्ति और सफलता का प्रतीक है।
मां सिद्धिदात्री की कृपा से मिलने वाले लाभ
👉सभी मनोकामनाओं की पूर्ति
👉आध्यात्मिक उन्नति और सिद्धियों की प्राप्ति
👉जीवन में सफलता और समृद्धि




