गज़ब न्यूज़न्यूज़सोशल
Trending

Viral Video: ऑफिस में महिला से जबरन किस, ‘मार दूंगी कैमरा’ कहकर दी चेतावनी; वीडियो देख लोगों में गुस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ऑफिस के अंदर महिला कर्मचारी के साथ जबरदस्ती की घटना सामने आई है। CCTV में कैद इस वीडियो ने महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठाए सवाल।

Viral Video: ऑफिस में महिला से बदसलूकी, CCTV में कैद घटना

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वायरल वीडियों (Viral Video) तेजी से फैल रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस वीडियो में एक महिला कर्मचारी के साथ ऑफिस के अंदर ही अश्लील हरकत की गई, जो अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। वीडियो एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या आज भी महिलाएं अपने कार्यस्थल पर सुरक्षित हैं?

काम के दौरान महिला को किया जबरन किस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने ऑफिस में बैठकर काम कर रही होती है। तभी एक पुरुष कर्मचारी अचानक उसे जबरन चूमने की कोशिश करता है। इस हरकत से महिला तुरंत खड़ी हो जाती है और गुस्से में उसे डांटने लगती है। वह उसे चेतावनी देती है कि पूरा मामला CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसके बावजूद आरोपी कर्मचारी बिना शर्म के वहीं खड़ा रहता है, जो इस घटना को और भी गंभीर बना देता है।

Watch Video – https://x.com/rameshofficial0/status/2037939626300846383?s=20

Read More:-IPL 2026: Virat Kohli का धमाका, पहले मैच में नाबाद 69 रन; Chase Master’ ने फिर दिखाया जलवा

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

यह वीडियो 28 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर शेयर किया गया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। खबर लिखे जाने तक वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • एक यूजर ने लिखा, “इस पर तुरंत एक्शन होना चाहिए।”
  • दूसरे ने कहा, “ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
  • एक अन्य यूजर ने गुस्से में लिखा, “समाज के लिए खतरा है, इसे बैन करो।”

महिलाओं की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। चाहे सार्वजनिक स्थान हो या निजी ऑफिस, इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

Read More:- दिल्ली में प्याज-टमाटर सस्ते: मिडिल ईस्ट संकट के बीच आम जनता को राहत, किसानों की बढ़ी चिंता

Related Articles

Back to top button