Breaking newsन्यूज़विदेश
Trending

ईरान के गैस फील्ड पर हमला, नेतन्याहू की दहाड़- “खून का बदला खून”,ट्रंप की चेतावनी - “एक रात में खत्म कर देंगे”

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने मिडिल ईस्ट को जंग के मुहाने पर ला खड़ा किया है। ट्रंप की धमकी, इजरायल के हमले और ईरान के आरोपों से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं।

क्या शुरू होने वाला है बड़ा युद्ध? ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ा टकराव

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। हाल ही में ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हुए हमले ने पूरे क्षेत्र में डर और अस्थिरता का माहौल पैदा कर दिया है। इस हमले के बाद ऊर्जा सप्लाई और वैश्विक बाजारों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

इजरायल की बड़ी एयर स्ट्राइक: एयरपोर्ट और सैन्य ठिकाने तबाह

इजरायल ने ईरान के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए 3 प्रमुख हवाई अड्डों को निशाना बनाया। इस हमले में दर्जनों विमान, हेलीकॉप्टर और कई सैन्य ठिकाने तबाह हो गए।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, कि “खून का हिसाब खून से लिया जाएगा, अब कोई नहीं बचेगा।”

ट्रंप की खुली धमकी: ‘एक रात में खत्म कर सकते हैं ईरान’

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने भी बेहद आक्रामक बयान देते हुए कहा, कि “पूरे ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है और वह रात कल भी हो सकती है।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित युद्धविराम (Ceasefire) को सिरे से खारिज कर दिया।

Read More:-ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप के विवादित बयान से हड़कंप, मार्जरी टेलर ग्रीन ने कहा- ‘राष्ट्रपति पागलपन की स्थिति में हैं।’

ईरान का पलटवार: अमेरिका पर गंभीर आरोप

ईरान ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका पायलट छुड़ाने के बहाने ईरान में घुसपैठ करना चाहता था। उसका असली मकसद ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम हासिल करना था। सीजफायर तो सिर्फ एक बहाना है, असल में बड़ा हमला करने की तैयारी चल रही है। ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक युद्ध पूरी तरह खत्म नहीं होता, वह किसी भी तरह की बातचीत के लिए तैयार नहीं है।

क्या तीसरे विश्व युद्ध की आहट?

लगातार बढ़ते हमलों, धमकियों और आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह आशंका बढ़ती जा रही है कि स्थिति बड़े युद्ध में बदल सकती है। मिडिल ईस्ट में अस्थिरता का असर पूरे विश्व पर पड़ सकता है, खासकर तेल और गैस की कीमतों पर।

स्थिति का विश्लेषण (Analysis)

👉इजरायल की आक्रामक रणनीति ने तनाव को और बढ़ाया।
👉अमेरिका का कड़ा रुख हालात को और खतरनाक बना रहा है।
👉ईरान किसी भी दबाव में झुकने के मूड में नहीं दिख रहा।
👉 इन तीनों के टकराव से वैश्विक शांति को बड़ा खतरा पैदा हो गया है।

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच चुका है। अगर जल्द ही कोई कूटनीतिक समाधान नहीं निकला, तो यह संकट पूरे विश्व को प्रभावित कर सकता है।

Read More:- बिना पेट्रोल-डीजल चलेगी एंबुलेंस! सिर्फ सूरज की रोशनी से मरीज का इलाज, ‘स्टेला जुवा’ तकनीक लाएगी क्रांति

Related Articles

Back to top button