खेल

RCB के स्टार गेंदबाज की बढ़ी मुश्किलें! IPL छोड़ काटने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर, भारत आने पर लगा ‘बैन’?

RCB के स्टार गेंदबाज की बढ़ी मुश्किलें! IPL छोड़ काटने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर

Numan Thusara: एक तरफ जहां बांग्लादेश क्रिकेट में लगातार विवाद और अंदरूनी उठापटक की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं श्रीलंका क्रिकेट भी एक कानूनी मामले को लेकर चर्चा में है। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज Nuwan Thushara ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

NOC विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला

यह पूरा विवाद नो ऑबजेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) से जुड़ा है। किसी भी विदेशी टी20 लीग में खेलने के लिए खिलाड़ी को अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से NOC लेना जरूरी होता है। तुषारा का कहना है कि Sri Lanka Cricket ने उन्हें IPL 2026 के लिए NOC देने से इनकार कर दिया है, जबकि 2024 और 2025 में उन्हें अनुमति मिल चुकी थी।

RCB और IPL से जुड़ा है मामला

तुषारा पहले Royal Challengers Bengaluru की तरफ से Indian Premier League में खेल चुके हैं। लेकिन इस बार बोर्ड ने नई फिटनेस नीति और मानकों का हवाला देते हुए NOC देने से मना कर दिया।

कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने का दावा

खिलाड़ी का कहना है कि उनका केंद्रीय अनुबंध 31 मार्च 2026 को समाप्त हो चुका है। साथ ही वे अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय नहीं हैं। ऐसे में उनका तर्क है कि बोर्ड का फैसला उनके करियर और कमाई दोनों को प्रभावित कर रहा है।

उन्होंने अदालत में यह भी कहा कि अगर NOC नहीं मिला तो IPL टीम उन्हें बदल सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।

बोर्ड की दलील और जवाब

वहीं Sri Lanka Cricket ने इस याचिका पर आपत्ति जताने की बात कही है। बोर्ड का कहना है कि वह अदालत में अपना पक्ष मजबूती से रखेगा। उसके अनुसार, चयन और फिटनेस से जुड़े नियम उसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं और इन्हीं आधारों पर फैसला लिया गया है।

अगली सुनवाई 23 अप्रैल को

इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को कोलंबो जिला अदालत में होगी। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कोर्ट खिलाड़ी के पक्ष में फैसला देता है या बोर्ड के नियमों को सही ठहराता है।

क्रिकेट जगत में नई बहस

इस विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए या फिर क्रिकेट बोर्ड के सख्त नियम ही अंतिम माने जाने चाहिए।

Related Articles

Back to top button