Breaking newsन्यूज़राज्य
Trending

नोएडा में सैलरी को लेकर संग्राम, दिल्ली बॉर्डर पर भारी जाम से ट्रैफिक बेहाल

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। मजदूर वेतन बढ़ाने, समय पर सैलरी मिलने, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान और साप्ताहिक छुट्टी जैसी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। मजदूर वेतन बढ़ाने, समय पर सैलरी मिलने, ओवरटाइम का दोगुना भुगतान और साप्ताहिक छुट्टी जैसी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में उन्हें 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता है, जो बढ़ती महंगाई के हिसाब से बेहद कम है। कई मजदूरों ने बताया कि वे 10-12 घंटे काम करते हैं, फिर भी उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं। मजदूरों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ट्रैफिक एडवाइजरी और बंद रास्ते

प्रदर्शन के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर से नोएडा लिंक रोड को पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे दिल्ली से नोएडा जाने वाला ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे इस मार्ग से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। नोएडा जाने के लिए DND फ्लाईओवर, सराय काले खान, कोंडली पुल और NH-24 का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।

सड़कों पर लंबा जाम, लोग परेशान

सोमवार सुबह ऑफिस टाइम पर हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आने से हालात और बिगड़ गए। सुबह से ही दिल्ली-नोएडा लिंक रोड और NH-9 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। एक महिला यात्री ने बताया कि वह सुबह 7:30 बजे घर से निकली, लेकिन एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसी रही और आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं मिला।

Read More:-ISI Spy Network in Punjab: पैसों के लालच में युवा कर रहे देश से गद्दारी, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव

कुछ इलाकों में प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। नोएडा के सेक्टर-1 और आसपास के क्षेत्रों में कुछ वाहनों में आग लगाने की घटनाएं सामने आई हैं। इससे माहौल और ज्यादा बिगड़ गया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

प्रशासन के आश्वासन पर भरोसा नहीं

जिला प्रशासन ने मजदूरों की मांगों को देखते हुए कुछ कदमों की घोषणा की है, जिसमें ओवरटाइम का डबल वेतन, साप्ताहिक अवकाश और हर महीने की 10 तारीख तक सैलरी देने का निर्देश शामिल है। इसके बावजूद मजदूर संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें लिखित में गारंटी नहीं मिलेगी, वे प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।

मजदूरों और लोगों का क्या कहना है?

एक मजदूर ने कहा, ‘हम बहुत कम वेतन में काम कर रहे हैं, ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है।’ वहीं, एक महिला मजदूर ने कहा कि इस प्रदर्शन से उनकी आवाज अधिकारियों तक पहुंचेगी। दूसरी ओर, जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है और स्थिति को ‘बेकाबू’ बताया है।

Read More:- युगांडा आर्मी चीफ का विवादित बयान: तुर्किये से ‘सबसे खूबसूरत महिला’ की मांग, नहीं मिलने पर रिश्ते तोड़ने की धमकी

Related Articles

Back to top button