Breaking newsचुनावन्यूज़राज्य
Trending

बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, डिप्टी CM ने कहा- CM बदला, मॉडल नहीं!

बिहार में सम्राट चौधरी के CM बनने के बाद नई सरकार का गठन हुआ। डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य में नीतीश मॉडल पर ही सरकार चलेगी। निशांत की गैरमौजूदगी पर भी बयान दिया।

बिहार राजनीति: सम्राट चौधरी बने CM,डिप्टी CM बोले- नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य में नई सरकार के गठन के साथ अब ‘सम्राट युग’ की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ जेडीयू के दिग्गज नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली है।

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे, लेकिन नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार कार्यक्रम में नजर नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं।

CM बदला, लेकिन बिहार मॉडल वही रहेगा

शपथ लेने के बाद नए डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री बदला हैं, लेकिन बिहार की विकास नीति नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में आगे भी नीतीश मॉडल पर ही काम होगा। आगे उन्होंने कहा, “हम नीतीश कुमार की नीतियों, कार्यशैली और विकास मॉडल को आगे बढ़ाएंगे। बिहार में विकास की जो दिशा तय हुई है, उसी रास्ते पर नई सरकार चलेगी।” उनके इस बयान से साफ हो गया कि नई सरकार सत्ता परिवर्तन के बावजूद पुरानी विकास योजनाओं और प्रशासनिक ढांचे को जारी रखेगी।

Read More:- मुंबई म्यूजिक कॉन्सर्ट में ‘ड्रग ओवरडोज’ का कहर! दो छात्रों की मौत, 5 गिरफ्तार

BJP भी रही है इस मॉडल का हिस्सा

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार का विकास मॉडल किसी एक दल या व्यक्ति का नहीं है। इसमें भाजपा समेत सभी सहयोगी दलों की भूमिका रही है। इसलिए सरकार बदलने के बावजूद जनता को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी विकास की उसी नीति को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं, जो अब तक लागू रही है।

निशांत कुमार की गैरमौजूदगी पर क्या बोले डिप्टी CM?

शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर सवाल पूछे जाने पर विजय कुमार चौधरी ने संक्षिप्त जवाब दिया। उन्होंने कहा, “इस बारे में वही बेहतर बता सकते हैं।” हालांकि, राजनीतिक विश्लेषक इसे बिहार की राजनीति में आने वाले संभावित बदलावों से जोड़कर देख रहे हैं।

तेजस्वी यादव पर पलटवार

वहीं दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के ‘लालू की पाठशाला’ वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, “वे खुद किस पाठशाला के हैं? पहले तो जनता दल ही था।” इस बयान के बाद बिहार की सियासत में बयानबाजी और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

कौन हैं बिजेंद्र प्रसाद यादव?

बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार राजनीति के बेहद अनुभवी नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने 1990 में जनता दल से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की थी और सुपौल क्षेत्र से लगातार मजबूत पकड़ बनाए रखी। वे लालू प्रसाद यादव और बाद में नीतीश कुमार, दोनों के करीबी रहे। बिहार की कई सरकारों में मंत्री पद संभाल चुके हैं। सिंचाई, ऊर्जा, वित्त, संसदीय कार्य और कानून जैसे अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं। उनकी साफ छवि, प्रशासनिक अनुभव और संगठन में पकड़ के कारण उन्हें एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

बिहार में सत्ता बदली, रणनीति नहीं

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार जरूर बनी है, लेकिन राजनीतिक संदेश साफ है—चेहरा बदला है, लेकिन विकास मॉडल नहीं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उनके दोनों डिप्टी सीएम बिहार को किस नई दिशा में ले जाते हैं।

Read More:- पत्नी से रिश्ता टूटा, AI को बना लिया वाइफ… डिजिटल दुनिया में मिलने के लिए युवक ने की आत्महत्या

 

Related Articles

Back to top button