Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन 10 इलाकों में बुधवार-गुरुवार को रहेगा जल संकट, टैंकर के लिए नोट करें ये हेल्पलाइन नंबर
दिल्ली के कई इलाकों में 15-16 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। Delhi Jal Board ने Chandrawal Water Works मरम्मत के कारण Civil Lines, Karol Bagh, Patel Nagar समेत कई क्षेत्रों की सूची जारी की।

Delhi Water Crisis: 15-16 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, Delhi Jal Board ने जारी की सूची
Delhi Water Crisis: दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर है। राजधानी के कई इलाकों में 15 और 16 अप्रैल 2026 को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि चंद्रावल वाटर वर्क्स-II में इमरजेंसी मरम्मत कार्य के चलते जल आपूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में कई क्षेत्रों में पानी नहीं आएगा या कम दबाव से सप्लाई होगी। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो तुरंत चेक करें कि कहीं आपका इलाका भी इस सूची में शामिल तो नहीं है।
क्यों नहीं आएगा पानी?
Delhi Jal Board के मुताबिक, चंद्रावल वाटर वर्क्स-II के पंप हाउस में HT पैनल और HT केबल पर इमरजेंसी कार्य किया जाएगा। इसके लिए 15 अप्रैल सुबह 10 बजे से करीब 6 घंटे तक प्लांट बंद रहेगा। इस वजह से 15 और 16 अप्रैल को कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होगी।
इन इलाकों में रहेगा जल संकट
दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न क्षेत्रों में पानी की समस्या रह सकती है:
सिविल लाइन्स
हिंदू राव अस्पताल और आसपास के इलाके
कमला नगर
शक्ति नगर
करोल बाग
पहाड़गंज
NDMC क्षेत्र
पुराना राजेंद्र नगर
नया राजेंद्र नगर
पटेल नगर (पूर्वी और पश्चिमी)
बालजीत नगर
प्रेम नगर
इंदरपुरी
कैंटोनमेंट क्षेत्र के कुछ हिस्से
साउथ दिल्ली के कुछ इलाके
पानी कम दबाव से भी आ सकता है
Delhi Jal Board ने बताया है कि कुछ क्षेत्रों में पानी पूरी तरह बंद नहीं होगा, लेकिन लो प्रेशर यानी कम दबाव से सप्लाई हो सकती है। इसलिए लोग पहले से पानी स्टोर करके रखें।
पानी के टैंकर के लिए हेल्पलाइन नंबर
यदि आपके इलाके में पानी नहीं आता है, तो DJB की इमरजेंसी सेवा से टैंकर मंगाया जा सकता है।
Water Emergency Helpline: 1916
Read More:-बिहार में सम्राट युग की शुरुआत, डिप्टी CM ने कहा- CM बदला, मॉडल नहीं!
टैंकर के लिए प्रमुख संपर्क नंबर
इदगाह
श्री शरवन गुप्ता, AE – 9650094180
श्री सौरभ श्रीवास्तव, JE – 965176301, 23537397 & 23677129
गुलाबी बाग / शास्त्री नगर फिलिंग पॉइंट
श्री विवेक चौहान, AE – 8585668549
श्री निखिल कृष्ण वर्मा, JE – 9650077226, 23650040
आई.पी. एस्टेट
श्री मोहित बंसल, JE – 9950010116
श्री संतोष वर्मा – 9650044498, 2337091, 23377861
आर-ब्लॉक फिलिंग पॉइंट, राजेंद्र नगर
श्री एस.के. श्रीवास्तव, AE – 9650094530
श्री सिद्धार्थ देव, JE – 8527819322, 28742340
चंद्रावल WW-2
श्री संतोष वर्मा, AE – 9650094498
श्री अजय डागर, JE – 9650391299, 23818525 & 238109304
आर.के. पुरम W/E
श्री जितेश श्रीवास्तव, JE – 9650281112
श्री के.के. मीना, JE – 7678667426, 26193216, 26100644
दिल्ली में 15 और 16 अप्रैल को कई इलाकों में पानी की किल्लत रह सकती है। Delhi Jal Board ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है। अगर आपका इलाका प्रभावित सूची में है तो समय रहते तैयारी कर लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।




