TCS में धर्मांतरण का आरोप, तो Lenskart के ड्रेस कोड पर मचा बवाल!
टीसीएस नासिक मामले के बीच लेंसकार्ट की ड्रेस कोड पॉलिसी को लेकर नया विवाद सामने आया है।
इन दिनों देश की दो बड़ी कंपनियां Tata Consultancy Services और Lenskart अलग-अलग विवादों को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जहां एक तरफ नासिक स्थित टीसीएस ऑफिस में धर्म परिवर्तन से जुड़ा मामला सामने आया है, वहीं अब लेंसकार्ट भी ड्रेस कोड पॉलिसी को लेकर विवादों में घिर गया है। आइए समझते हैं पूरा मामला।
TCS में एचआर पॉलिसी पर विवाद
नासिक स्थित टीसीएस बीपीओ यूनिट में एचआर हेड पर कर्मचारियों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने और दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले को लेकर पहले से जांच जारी है और यह विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि कार्यस्थल का माहौल सुरक्षित और निष्पक्ष नहीं रहा, जिससे कंपनी की आंतरिक नीतियों पर सवाल उठे हैं।
लेंसकार्ट के ड्रेस कोड पर उठा विवाद
टीसीएस के बाद अब लेंसकार्ट भी अपनी ग्रूमिंग और ड्रेस कोड गाइडलाइन को लेकर विवादों में आ गया है। दरअसल, कंपनी के ड्रेस कोड से जुड़ी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कुछ नियमों ने लोगों का ध्यान खींचा। इस तस्वीर के अनुसार, ऑफिस में बिंदी, तिलक, कलावा, मेहंदी, टोपी और हैट पहनने की मनाही बताई गई है। यहां तक कि सिंदूर को लेकर भी कुछ नियम तय बताए गए हैं, जबकि हिजाब पहनने की अनुमति है।
Read More:- नासिक TCS बीपीओ में ‘दबंग मैम’ का खौफनाक चेहरा, कॉर्पोरेट की आड़ में ‘धर्मांतरण’ का खेल
सोशल मीडिया पर बहस तेज
इस दस्तावेज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बहस तेज हो गई। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि एक धर्म के प्रतीकों को अनुमति और दूसरे पर रोक क्यों है। इस मामले पर लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता Shefali Vaidya ने भी कंपनी से जवाब मांगा और उन्हें सोशल मीडिया पर टैग किया।
https://x.com/ShefVaidya/status/2044365596368990336?s=20
सीईओ पीयूष बंसल की सफाई
विवाद बढ़ने पर लेंसकार्ट के संस्थापक और सीईओ Peyush Bansal ने सामने आकर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा दस्तावेज कंपनी की वर्तमान नीति को नहीं दर्शाता है, बल्कि यह एक पुराना और आउटडेटेड वर्जन है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी की ग्रूमिंग पॉलिसी समय के साथ बदलती रही है।
https://x.com/peyushbansal/status/2044632868287381708?s=20
कंपनी ने मांगी माफी, दी सफाई
पीयूष बंसल ने इस पूरे मामले से उत्पन्न भ्रम और चिंता के लिए माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि लेंसकार्ट में किसी भी धर्म के प्रतीकों पर कोई प्रतिबंध नहीं है और कर्मचारी अपनी आस्था के अनुसार बिंदी, तिलक या अन्य धार्मिक चीजें पहन सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी के हजारों कर्मचारी देशभर में अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ काम करते हैं और कंपनी उनका सम्मान करती है।




