
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच के बाद एक अजीबोगरीब विवाद सामने आया है। सोशल मीडिया पर ‘काले जादू’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिसमें अब आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की भी एंट्री हो गई है।
क्या है पूरा मामला?
यह विवाद 19 अप्रैल को खेले गए मैच के एक वायरल वीडियो से शुरू हुआ। वीडियो में स्टैंड्स में बैठा एक फैन नींबू के साथ ‘टोटका’ जैसा कुछ करता हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह रही कि जैसे ही उसने इशारा किया, अगली ही गेंद पर CSK के बल्लेबाज शिवम दुबे आउट हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक कथित लेटर वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मामले की शिकायत BCCI से की है।
Read More:-पत्नी पर शक के चलते युवक पर तलवार से जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार
ललित मोदी का बयान
इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए ललित मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा CSK का शिकायत पत्र फर्जी लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि भले ही यह लेटर नकली हो, लेकिन आईपीएल के इतिहास में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। मोदी के अनुसार, साल 2011 में एक टीम के मालिक को विरोधी टीम के ड्रेसिंग रूम के बाहर ‘टोटका’ करते हुए पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म या वेब सीरीज में उस मालिक के नाम का खुलासा करेंगे।
देखें वीडियों- https://x.com/GemsOfCricket/status/2045710720659337643?s=20
मैच का परिणाम
मैदान पर हुए मुकाबले की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हरा दिया।
संयोग या अंधविश्वास?
जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे ‘काला जादू’ से जोड़ रहे हैं, वहीं क्रिकेट विशेषज्ञ इसे महज एक संयोग मान रहे हैं। उनका कहना है कि क्रिकेट में इस तरह की घटनाएं अक्सर देखने को मिलती हैं और इन्हें अंधविश्वास से जोड़ना सही नहीं है।




