न्यूज़
Trending

Karol Bagh Firing: फैज रोड पर चलीं कई राउंड गोलियां, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

करोल बाग के फैज रोड पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करोल बाग (Karol Bagh) इलाके में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फैज रोड स्थित कालका दास चौक पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह घटना आपसी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है, जिसमें एक युवक को गोली मार दी गई।

सुबह करीब 4 बजे हुई घटना

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास हुई। फायरिंग के दौरान कई राउंड गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घायल युवक की पहचान रोहित के रूप में हुई है, जो आनंद पर्वत के थान सिंह नगर का निवासी बताया जा रहा है।

घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद घायल को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, सुबह 3:55 बजे लेडी हार्डिंग अस्पताल से MLC कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें गोली लगने से घायल युवक के भर्ती होने की सूचना दी गई।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का केस दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात करोल बाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। घायल युवक फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में है और उसने पुलिस को संदिग्धों के बारे में शुरुआती जानकारी भी दी है।

Read More:- West Bengal Elections 2026: हुगली में नाव की सवारी करते नजर आए पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

क्राइम और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही करोल बाग थाना पुलिस, बंधु गुप्ता रोड और पहाड़गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके से सबूत जुटाने में लगी हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर फायरिंग वाले क्षेत्र को फिलहाल सील कर दिया गया है।

इलाके में फैली दहशत, आरोपियों की तलाश जारी

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Read More:- यूपी में 40 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिल रही विधवा पेंशन, सरकार दे रही हर महीने ₹1000

Related Articles

Back to top button