फरीदाबाद में खौफनाक घटना, मां ने मासूम बेटी को नाले में फेंका
फरीदाबाद में एक मां ने कथित तौर पर अपनी 18 महीने की बेटी को नाले में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी ही डेढ़ साल की मासूम बेटी को नाले में फेंक दिया, जिससे बच्ची की डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
Watch Video :- https://x.com/Chhotukingoffi1/status/2048637762748952736?s=20
यह मामला 23 अप्रैल का है। धीरज नगर और टीटू कॉलोनी पार्ट-2 के बीच बहने वाले नाले में एक बच्ची का शव मिला था। सुबह स्कूल जा रहे दो बच्चों ने नाले में लोहे के जाल में फंसा शव देखा और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला गया। साथ ही जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर माँ को गिरफ्तार कर लिया।
Read More:-AAP को बड़ा झटका: 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर, NDA 148 पर
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक महिला बच्ची को गोद में लेकर जाती हुई दिखाई दी, लेकिन कुछ समय बाद वही महिला अकेले लौटती नजर आई। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान शुरू की।
जांच के बाद महिला की पहचान नीलम के रूप में हुई, जो अपने पति संजय के साथ स्लम इलाके में रहती है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने बच्ची को नाले में फेंकने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस के अनुसार, नीलम ने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थी और अपनी छह बेटियों का पालन-पोषण करने में असमर्थ थी। इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना में किसी और की भूमिका तो नहीं है।



