एजुकेशन

Maria Telkes: जानें कौन थीं “द सन क्वीन डॉ मारिया टेलकेस”, जिन्हें गूगल ने डूडल के जरिए किया याद

गूगल (Google) ने आज डूडल (Doodle) के जरिए हंगेरियन-अमेरिकी बायो फिजिसिस्ट, वैज्ञानिक (Scientist) और आविष्कारक (Inventor) डॉ मारिया टेल्क्स (Dr Maria Telkes) को स्मरण किया है। दरअसल, डॉ मारिया टेल्क्स का हंगरी के शहर बुडापेस्ट में आज के दिन ही (12 दिसंबर 1900) जन्म हुआ था। उन्होंने सौर ऊर्जा प्रौद्योगिकियों पर काम किया था। संयुक्त राज्य अमेरिका में मारिया टेल्क्स ने 1920 में बुडापेस्ट विश्वविद्यालय (Budapest University) में भौतिक रसायन शास्त्र (Physical Chemistry) का अध्ययन किया और 1924 में पीएचडी की।

डॉ मारिया टेल्क्स के जन्मदिन के अवसर पर गूगल (Google) ने डूडल (Doodle) बनाकर उन्हें याद किया है। उनका मानना था, कि सूर्य की शक्ति मानव जीवन को बदल सकती है और वह सही भी थी। आज ही के दिन 1952 में वह ‘सोसाइटी ऑफ वुमन इंजीनियर्स अचीवमेंट अवार्ड’ (Society of Women Engineers Achievement Award)से सम्मानित होने वाली पहली महिला थीं।

द सन क्वीन ‘डॉ मारिया टेल्क्स’ का जीवन (Life of The Sun Queen ‘Dr. Maria Telkes’)
द्वितीय विश्व युद्ध (Second World War) के बाद डॉ मारिया टेलकेस एक सहयोगी शोध प्रोफेसर के रूप में एमआईटी में लौटी। इसके बाद डॉ टेल्क्स (Dr. Telkes) ने 1948 में आर्किटेक्ट एलेनोर रेमंड के साथ साझेदारी में डोवर सन हाउस बनाया। डॉ मारिया टेल्क्स का प्रेरक करियर नवीनता और सफलता से भरा हुआ था। मारिया को फोर्ड फाउंडेशन द्वारा नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक सोलर ओवन डिजाइन बनाया, जो आज भी उपयोग किया जाता है। उन्होंने एनवाईयू (NYU), प्रिंसटन विश्वविद्यालय (Princeton University)और डेलावेयर विश्वविद्यालय (University of Delaware) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुसंधान सौर ऊर्जा में भी सहायता की। उन्होंने 20 से अधिक पेटेंट अर्जित किए। साथ ही कई ऊर्जा कंपनियों के लिए सलाहकार के रूप में भी काम किया। आज डॉ मारिया टेल्क्स को ‘द सन क्वीन’ (The Sun Queen) के रूप में भी याद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button