टेक्नोलॉजी

Hindenburg Research: अमीरों की टॉप 10 लिस्ट में फिर से शामिल हुए अडानी

हिंडनबर्ग अनुसंधान (Hindenburg Research) की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई थीं। साथ ही अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थीं। फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट से भी गौतम अडानी बाहर हो गए थे। यह अडानी के लिए एक बड़ा झटका था, लेकिन अब उनकी इस लिस्ट में वापसी हो गई है। हालांकि इस लिस्ट के नए परिणामों में रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के प्रमुख मुकेश अंबानी 13 वें स्थान पर खिसक गए हैं।

दरअसल, तीन दिन की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को अडाणी ग्रुप के अधिकांश शेयरों में तेजी हो गई है। जिससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में भी तेजी आई है। साथ ही वह एक बार फिर से दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) के अनुसार मंगलवार को अडानी की नेटवर्थ में 9.96 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। अब यह 84.5 अरब डॉलर पहुंच गई है।

हिंडनबर्ग अनुसंधान (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने से पहले अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे। इस अमेरिकी फर्म ने पिछले हफ्ते बुधवार को एक रिपोर्ट में यह दावा किया था, कि अडानी ग्रुप दशकों से शेयरों में गड़बड़ी और अकाउंट धोखाधड़ी में शामिल है। इसके चलते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। साथ ही उसका मार्केट कैप 75 अरब डॉलर घट गया।

Related Articles

Back to top button