Lifestyle

लिवर के फैट को दूर करने में बेहद कारगर हैं ये 5 आयुर्वेदिक चीजें

आजकल फैटी लिवर की समस्या आम हो गई है। फैटी लीवर की स्थिति में लिवर की कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है। इसमें पेट दर्द, पैरों में सूजन, थकान, कमजोरी, भूख न लगने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। खराब जीवन शैली, खान-पान, व्यायाम की कमी और ज्यादा शराब पीने से फैटी लिवर जैसी समस्या हो सकती है। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए तो लिवर खराब होने का खतरा भी रहता है।

हालांकि, उचित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। हम आपको इसके उपचार के लिए पांच आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं।

लिवर के फैट को कम करने के लिए हैं ये 5 चीजें –

एलोवेरा
फैटी लीवर के इलाज में एलोवेरा बहुत फायदेमंद है। यह लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है और साथ ही यह लिवर में जमा वसा और गंदगी को भी साफ करता है। इसके लिए सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच एलोवेरा जूस मिलाकर पी सकते हैं।

त्रिफला चूर्ण
आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण का इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट एक चम्मच त्रिफला चूर्ण एक गिलास गर्म पानी के साथ लें।

गिलोय
गिलोय एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका इस्तेमाल कई गंभीर समस्याओं के इलाज में किया जाता है। लीवर से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में गिलोय बहुत कारगर है। एक गिलास पानी को गर्म कर लें और इसमें एक चम्मच गिलोय का रस और थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

करी पत्ता
करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल जैसे गुण होते हैं जो की फैटी लिवर को ठीक करने में मदद करता हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-ए और विटामिन-सी होता है, जो लिवर से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में कारगर होते है। सुबह खाली पेट करी पत्ते के पानी का सेवन करने से फैटी लिवर जैसी समस्या से राहत मिलती है।

आंवला
आंवला फैटी लिवर की समस्या को ठीक करने में बहुत कारगर है। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन में सुधार और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। आंवले के जूस के नियमित सेवन से लीवर साफ भी होता है।

Related Articles

Back to top button