चुनावन्यूज़राज्य

SIR विवाद: 4,000 करोड़ की कमाई का दावा,युवा यादव का बड़ा आरोप – SIR बना सरकार की कमाई का जरिया |

Tejashwi Yadav: RJD नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा आरोप लगाया ।एक सभा को संबोधित करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कहा कि एसआईआर के दौरान भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार-मुक्त, अपराध-मुक्त सरकार देने के लिए काम करेंगे।

तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर क्या कहा?
तेजस्वी यादव ने कहा कि हम भ्रष्टाचार-मुक्त, अपराध-मुक्त सरकार देने के लिए काम करेंगे। हमारी प्राथमिकता एक ऐसी शासन व्यवस्था देना है जो पूरी तरह से भ्रष्टाचार और अपराध से मुक्त हो।आज हालात ये हैं कि सिर्फ जाति औरनिवास प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर हजारों करोड़ रुपये की लूट हो चुकी है।सरकारी सिस्टम में बैठे कुछ अफसर और नेता इसमें शामिल हैं। भाजपा इन पैसों को चुनाव में धांधली के लिए इस्तेमाल कर रही है। जब तक यह चक्र बंद नहीं होगा तब तक भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा। हमारी सरकार इस सिस्टम को बदलने के लिए आई है और हम इस पर काम करेंगे।

इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर एक और बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आप जिस मीडिया को रोज़ टीवी पर देखते हैं, वो आपका नहीं है। जब जनता सड़कों पर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाती है, वो आपको टीवी पर दिखाई नहीं देता, क्योंकि वो गरीबों, किसानों, और मजदूरों की आवाज़ है – और ये मीडिया उन आवाज़ों को दबाता है। हमें मिलकर यह तय करना होगा कि हमारा वोट सुरक्षित रहे और कोई उसे चुरा न सके।

बिहार में एसआईआर को लेकर सियासी ताप चढ़ा हुआ है।
चुनाव से पहले एसआईआर की कार्रवाई को लेकर एनडीए सरकार पर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दल लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि यह कार्रवाई राजनीतिक मंशा से प्रेरित है, और इसका मकसद चुनाव से पहले माहौल को प्रभावित करना है।

bhaiyajgadmin

"Welcome to Bhaiya Ji Gazab on YouTube! Your go-to channel for electrifying news, bold public opinions, and trending stories served with a desi punch! From street-side polls to heated debates, we capture the heartbeat of the nation with unmatched swag. Subscribe now, join the Gazab gang, and let your voice roar! #BhaiyaJiGazab #NewsWithAttitude"

Related Articles

Back to top button