
अगर आपका खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आपने लंबे समय से उससे कोई लेन-देन नहीं किया है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। पीएनबी ने ऐसे खातों को लेकर एक चेतावनी जारी की है जो पिछले 3 साल से निष्क्रिय पड़े हैं।
क्या है बैंक का नया आदेश?
बैंक के मुताबिक, जिन खातों में पिछले तीन वर्षों से न तो कोई पैसा जमा किया गया है और न ही निकाला गया है, साथ ही जिनका बैलेंस जीरो है, उन्हें 16 अप्रैल 2026 से बंद कर दिया जाएगा। बैंक ने साफ किया है कि इस कार्रवाई के लिए ग्राहकों को अलग से कोई व्यक्तिगत नोटिस नहीं दिया जाएगा।
https://x.com/pnbindia/status/2033562218739257532?s=20
किन खातों पर पड़ेगा असर?
यह नियम सभी ग्राहकों के लिए नहीं है। यह सिर्फ उन पर लागू होगा जिनका:
- खाता पिछले 3 साल से इस्तेमाल नहीं हुआ है।
- खाते में बैलेंस शून्य है।
- KYC (आधार, पैन या पता) अपडेट नहीं है।
Read More:- Qatar Gas Crisis: कतर LNG संकट: भारत की गैस सप्लाई पर बड़ा खतरा, 5 साल तक रह सकती है टेंशन
खाता बंद होने से कैसे बचाएं?
अपने खाते को सुरक्षित और चालू रखने के लिए ग्राहकों के पास 15 अप्रैल 2026 तक का समय है। आप नीचे दिए गए तरीकों से अपना अकाउंट बचा सकते हैं:
KYC अपडेट कराएं: अपनी नजदीकी PNB शाखा में जाकर आधार कार्ड और पैन कार्ड जमा करें। आप PNB ONE ऐप या नेट बैंकिंग के जरिए भी घर बैठे KYC अपडेट कर सकते हैं।
लेन-देन करें: अपने खाते को सक्रिय करने के लिए उसमें से कुछ पैसे निकालें या जमा करें।
संपर्क करें: अगर आपको अपने खाते की स्थिति स्पष्ट नहीं है, तो तुरंत अपनी होम ब्रांच जाकर जानकारी लें।
बैंक ने क्यों लिया यह फैसला?
पीएनबी ने सुरक्षा कारणों और आरबीआई (RBI) के नियमों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। लंबे समय से बंद पड़े खातों में धोखाधड़ी और गलत ट्रांजैक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। बैंकिंग सिस्टम को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बैंक समय-समय पर ऐसे ‘सफाई अभियान’ चलाते हैं।




