Bigg Boss 19 Winner: लाखों दिलों पर राज करने वाले ‘अनुज’ उर्फ गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19’ के विनर
गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' का खिताब जीत लिया है। वही, फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं। जीके को एक शानदार ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये का कैश प्राइज भी मिला है।
- गौरव खन्ना ने ‘बिग बॉस 19′ जीतकर ट्रॉफी और 50 लाख रुपये का कैश प्राइज अपने नाम किया, जबकि फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं।
- पूरे सीज़न में गौरव की शांत, संयमित और लॉजिकल अप्रोच ने उन्हें सलमान खान और फराह खान तक से सराहना दिलाई।
- टास्क से लेकर फिनाले तक गरिमा बनाए रखने वाली उनकी स्ट्रेटेजी और मेहनत ने उन्हें भारी वोटों से विनर बनाया।
Bigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना ‘बिग बॉस 19′ के विनर बन गए हैं, और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। सलमान खान ने उन्हें इस सीज़न की ट्रॉफी और 50 लाख रुपये की प्राइज मनी दी। उन्होंने बिग बॉस हाउस के अंदर एक टास्क के दौरान पहले ही एक कार जीत ली थी। फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि प्रणित मोरे सेकंड रनर-अप रहे। विनर बनने के लिए गौरव को अमल मलिक, फरहाना, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन गौरव ने भारी संख्या में वोटों और दर्शकों के अपार प्यार से सभी को हराकर इस सीज़न की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
‘बिग बॉस 19′ में गौरव खन्ना ने मुद्दों पर शांत, संयमित और लॉजिकल अप्रोच दिखाया, जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया। घर के अंदर इस बात पर चर्चा होती थी कि वह फेक हैं। चाहे वह अच्छी बात हो या बुरी, चाहे लड़ाई में गौरव शामिल हों या नहीं, वह हर चर्चा का विषय बने रहे। यहां तक कि सलमान खान ने भी गौरव खन्ना के गेम और स्ट्रेटेजी की तारीफ की। यहां तक कि फराह खान ने भी जब ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में आईं, तो उन्होंने गौरव खन्ना को ‘विनिंग मटीरियल‘ कहा।
शो में दिए कई अग्नि परीक्षा
गौरव खन्ना ने ‘टिकट टू फिनाले‘ टास्क के दौरान सभी को हैरान कर दिया। उस समय उन पर अपने दोस्तों को बचाने और खुद भी जीतने का दबाव था। जब उन्होंने टिकट टू फिनाले जीता, तो प्रणित ने उन पर सवाल उठाया। लेकिन गौरव ने किसी भी स्थिति को खुद पर हावी नहीं होने दिया, न ही वह अपने लक्ष्य से भटके।
पूरे शो में बरकरार रखी गौरव ने अपनी गरिमा
पूरे सीज़न में उन्हें कभी भी किसी के बारे में बुरा बोलते या गाली-गलौज करते नहीं देखा गया। यहां तक कि सलमान खान ने खुद इसके लिए गौरव की तारीफ की और उन्हें साथ काम करने का मौका दिया। इसके अलावा, ‘वीकेंड का वार’ पर, सलमान ने सार्वजनिक रूप से टेलीविजन इंडस्ट्री में गौरव की दशकों की कड़ी मेहनत और संघर्ष को स्वीकार किया। ये सभी खूबियां गौरव के पक्ष में काम आईं।




