
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा चौथी बार प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे हैं। आश्रम से कपल की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वे महाराज जी के प्रवचनों को सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे।
बताया जा रहा है कि कपल सुबह 5:30 बजे केलिकुंज आश्रम, वृंदावन पहुंचे थे और लगभग 1 घंटे तक प्रेमानंद महाराज जी से वार्ता की। इस दौरान दोनों ने बेहद सादगी भरे अंदाज में महाराज जी का सत्संग सुना। मुलाकात के बाद जब उनकी कार केलिकुंज आश्रम के बाहर जाम में फंस गई, तो उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें एक ब्लैक कार में स्पॉट किया गया।
Read More:- AI Impact Summit से पहले, Sarvam Edge हुआ लॉन्च
प्रेमानंद महाराज जी से मिलने से पहले कपल को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उस दौरान अनुष्का शर्मा के गले में तुलसी माला नजर आई, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। माना जाता है कि प्रेमानंद महाराज के शिष्यों और साधकों के लिए तुलसी माला धारण करना अनिवार्य है।
कपल पिछले साल तीन बार प्रेमानंद महाराज जी से मिलने पहुंच चुके हैं। पहली बार जनवरी में विराट, अनुष्का अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंचे थे। दूसरी बार मई में, और तीसरी बार दिसंबर में।




