
आज विधायक दल की बैठक में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखने के बाद आतिशी के नाम पर मुहर लग गई। अब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। आतिशी को अरविंद केजरीवाल का विश्वासपात्र माना जाता है। वह इस समय दिल्ली सरकार में कई मंत्रालय संभाल रही है। आम आदमी पार्टी ने कहा की दिल्ली विधानसभा का सत्र 26-27 सितंबर को बुलाया जाएगा।
आम आदमी पार्टी के विधायक दल में सस्पेंस था कि केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की कमान संभालेगा कौन? विधायक दल की बैठक 11 बजे शुरू हो गई। बैठक शुरू होने के बाद इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया। अरविंद केजरीवाल ने खुद यह सस्पेंस तोड़ा। उन्होंने अपनी मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। इसके बाद सभी आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उनके नाम पर सहमति जताई। केजरीवाल ने ज़मानत के बाद ही सीएम पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। तब से ही दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर अटकले चल रही थी। वही देखा जाए तो इसमें आतिशी का नाम सबसे आगे चल रहा था।
बताया जा रहा है कि केजरीवाल जब जेल में थे, तब भाजपा का कहना था कि उन्हें नैतिक आधान पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल ने इस्तीफे कि घोषणा कर दी। शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल ने लगभग 5 महीने जेल में बिताए। अब केजरीवाल बाहर हैं लेकिन कोर्ट ने उनपर कई पाबंदिया लगा दी हैं। अब दिल्ली के लिए नए सीएम पद के नाम की घोषणा भी आम आदमी पार्टी ने कर दी है। आतिशी के नाम पर मुहर लगने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के विधायकों को संबोधित भी किया।