ATM Cash Withdrawal: छुट्टे पैसों की टेंशन खत्म! अब ATM से निकलेंगे 10, 20 और 50 रुपये के नोट
ATM Cash Withdrawal: अब ATM से सीधे 10, 20 और 50 रुपये के छोटे नोट निकालना संभव होगा। सरकार और RBI ने 'स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर' प्रोजेक्ट शुरू किया है। ATM Cash Withdrawal: It will now be possible to withdraw small 10, 20, and 50 rupee notes directly from ATMs. The government and the RBI have launched the 'Small Value Dispenser' project.

ATM Cash Withdrawal: अक्सर ATM से पैसे निकालते समय हमें 500 या 200 रुपये के बड़े नोट ही मिलते हैं, जिन्हें बाजार में छोटा सामान खरीदने के लिए ‘छुट्टा’ कराना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। आम जनता की इसी परेशानी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बड़ी योजना बनाई है। अब जल्द ही आप एटीएम से 10, 20 और 50 रुपये के छोटे नोट भी निकाल सकेंगे।
संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में एक सवाल के जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि पारंपरिक एटीएम मशीनें मुख्य रूप से बड़े नोटों के लिए डिजाइन की गई हैं। आम जनता की सुविधा के लिए आरबीआई ने ‘स्मॉल वैल्यू डिस्पेंसर’ नाम से एक प्रोजेक्ट शुरू किया है। ये खास मशीनें 10, 20 और 50 रुपये के नोट देने के लिए तैयार की जा रही हैं।
बाजार में छोटे नोटों की कोई कमी नहीं – सरकार
सरकार ने स्पष्ट किया है कि अर्थव्यवस्था में छोटे नोटों की किल्लत की खबरें महज अटकलें हैं। सदन में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, आरबीआई ने छोटे नोटों की आपूर्ति में भारी बढ़ोतरी की है। सरकार के अनुसार, चालू वित्त वर्ष (26 फरवरी तक) में 10 रुपये के 439.4 करोड़ नोट, 20 रुपये के 193.7 करोड़ नोट और 50 रुपये के 130.3 करोड़ नोट आरबीआई द्वारा जारी किए गए हैं। वहीं, पिछले वित्त वर्ष (FY25) में 10 रुपये के 180 करोड़, 20 रुपये के 150 करोड़ और 50 रुपये के 300 करोड़ नोट जारी किए गए थे।
Read More:- LPG सिलेंडर महंगा होने पर अपनाएं ये तरीके, बिना गैस भी बन सकता है खाना
कैसे तय होती है नोटों की छपाई?
वित्त राज्य मंत्री ने समझाया कि रिजर्व बैंक समय-समय पर बाजार की जरूरतों और अर्थव्यवस्था की स्थिति का आकलन करता है। इसी समीक्षा के आधार पर सरकार को नोट छापने की सिफारिश भेजी जाती है। छोटे लेनदेन के लिए नकदी की मांग को नोटों और सिक्कों के बेहतर तालमेल से पूरा किया जाता है।
डिजिटल लेनदेन में भी रिकॉर्ड बढ़त
नकदी के साथ-साथ देश में डिजिटल पेमेंट का चलन भी तेजी से बढ़ा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2025 तक रुपये केसीसी (RuPay KCC) कार्ड के जरिए 3.72 लाख डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए। इन लेनदेन का कुल मूल्य 111.17 करोड़ रुपये रहा।




