टेक्नोलॉजी

WhatsApp यूजर्स ध्यान दें! आ रहा है 'शेड्यूल मैसेज' फीचर

Attention WhatsApp users! A 'Schedule Messages' feature is coming.

डिजिटल युग में WhatsApp का इस्तेमाल लगातार बढ़ गया है और कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश करती रहती है। हाल ही में WhatsApp के Scheduled Messages फीचर की जानकारी सामने आई है। इस फीचर के जरिए आप अपने मैसेज को पहले से शेड्यूल कर पाएंगे। यानी बर्थडे, सालगिरह या मीटिंग नोटिफिकेशन के लिए अब रातभर जागने या अलार्म लगाने की जरूरत नहीं होगी।

नया फीचर कैसे काम करेगा:

यूजर अपना मैसेज टाइप करके अपनी पसंद की तारीख और समय चुन सकेगा। शेड्यूल किए गए मैसेज ऐप में एक अलग सेक्शन में दिखाई देंगे। तय समय पर यह मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा। मैसेज डिलीवर होने से पहले रिसीवर को इसका कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा।

Read More:- अब घर बैठे दर्ज करें शिकायत, दिल्ली में CM Jansunwai Portal लॉन्च

बता दें कि iOS पर यह सुविधा पहले Shortcuts ऐप के जरिए उपलब्ध थी, लेकिन अब WhatsApp इसे सीधे ऐप में बिल्ट-इन फीचर के रूप में ला रहा है। वर्तमान में यह बीटा टेस्टिंग में है।

फायदे:

बर्थडे और एनिवर्सरी: किसी को बर्थडे विश करने के लिए जागने की जरूरत नहीं।

ऑफिस और मीटिंग: मीटिंग रिमाइंडर या अहम नोटिफिकेशन समय पर भेजे जा सकेंगे।

कब आएगा फीचर:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp इस फीचर पर काम कर रहा है और जल्द ही इसे iOS और एंड्रॉयड दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

Read More:- AI Impact Summit से पहले, Sarvam Edge हुआ लॉन्च

 

Related Articles

Back to top button