Bihar Election 2022: बिहार नगर निकाय चुनाव आज, भागलपुर का लिया जायजा

पुरे सूबे के साथ-साथ भागलपुर में बीए नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में पाँच निकायों के लिए मतदान कार्य सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो गया है। जिसमें दो नगर परिषद नवगछिया और सुल्तानगंज है और पहली बार तीन नगर पंचायत कहलगांव, पीरपैंती, अकबरनगर में मतदान हो रहा है।
नवगछिया नगर परिषद में 62 मतदान केंद्रों पर 43169 मतदाता, सुल्तानगंज नगर परिषद में 64 मतदान केंद्रों पर 47235 मतदाता , पीरपैंती नगर पंचायत में 15 मतदान केंद्रों पर 10918 मतदाता, कहलगाँव नगर पंचायत में 38 मतदान केंद्रों पर 27466 मतदाता, और अकबरनगर नगर पंचायत में 15 केंद्रों पर 9005 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पांचों निकायों में 7 पिंक बूथ व 8 आदर्श बूथ बनाये गए हैं। 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई है जो शाम के 5 बजे तक चलेगी।
इस दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए हैं। जिसका जायजा हमारे संवाददाता कुणाल शेखर ने लिया।
लोगों में दिखा वोट डालने का उत्साह
कुनाल शेखर की रिपोर्ट, Bhagalpur, Bihar